डुडुंगजोर रथ यात्रा मेला के पास खुडखुडिया खेलते पकड़ाए 2 युवक, अन्य बाकी फरार
पत्थलगांव । पत्थलगांव पुलिस द्वारा बीते शाम ग्राम डुडुंगजोर मेला मैदान में छापर कारवाई करते हुवे बुढाडांड़ निवासी शुंभू राम बंजारे पत्थलगांव निवासी जगन्नाथ अग्रवाल को खुडखडिया खेलते पकड़ा है , इस दौरान वहां मौजूद अन्य ग्रामीण बच निकलने में सफल रहे , पकड़े गए लोगो के पास से पुलिस ने नगदी रकम एवं चिन्हांकित खुड़खुड़िया गोटी, पट्टी आदि जप्त किया गया है.
थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डुडुंगजोर मेला मैदान में बुढाडांड़ निवासी शुंभू राम बंजारे,, पत्थलगांव निवासी जगन्नाथ अग्रवाल को रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर खुडखडिया नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथो पकड़ा है विदित हो कि घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही के दौरान कुछ ग्रामीण पुलिस को देखकर मौकापरस्त हो लिए पकड़े गए आरोपीगण का यह कृत्य अपराध धारा 4 क जुआ एक्ट का पाये जाने आरोपीगण के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। इन दिनों क्षेत्र के कई गाँव में रथयात्रा के पर्व का दौर जारी है. रथ यात्रा में ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए खुड़खुड़िया नामक पैसे की हार जीत का खेल खेला जाता है ग्रामीणों की मिलीभगत से इस हार जीत के खेल को पकड़ने रोजाना पुलिस जहां-जहां रथ मेला आयोजित हो रही है वहां पहुंचकर छापेमारी करती नजर आ रही है परंतु ग्रामीणों की मिलीभगत की वजह से पुलिस को कई जगह खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है,रथ मेला में मनोरंजन के रूप में इस खेल को ग्रामीण लेते है खुड़खुड़िया खिलाने वालों के लिए यही मौका होता है, जिससे वे भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए इस खेल को अंजाम दे देते है जब तक पुलिस उन तक पहुंचती है वे मौके से फरार हो जाते है।

