रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण के डीआरओ व बीआरओ की बैठक संपन्न
आपसी समन्वय के साथ हो संगठन का चुनाव कार्य – देवेंद्र नौटियाल
डीआरओ देवेंद्र नौटियाल के साथ जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार व अनिल शुक्ला ने ली बैठक
रायगढ़ न्यूज़ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी है प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जहां प्रत्येक जिलों के लिए एक बीआरओ और ब्लॉक तथा नगर चुनाव के लिए बीआरओ गढ़ की नियुक्ति की है वही आज रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार एवं डीआरओ देवेंद्र नौटियाल ने जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष अनिल शुक्ला के साथ समस्त ब्लॉकों के बीआरओ ब्लॉक नगर अध्यक्ष जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष व महामंत्रीओं के साथ चुनाव संबंधी मैराथन बैठक ली उक्त बैठक को सर्वप्रथम ब्लॉक कांग्रेस सभी जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं महामंत्रियों ने आगंतुक डीआरओ एवं बीआरओ को पुष्पहार पहनाकर आत्मीय अभिवादन किया। मंच को स्वागत भाषण के रूप में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने संबोधित करते हुए डी आर ओ देवेंद्र नौटियाल जो कि देहरादून से आयुर्वेद थे कुलपहाड़ पहनाकर गले लगा कर अभिवादन किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देशों से अवगत कराया उन्होंने कहा कि आप सभी जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लॉक और नगर अध्यक्ष पर पूरा चुनाव का दारोमदार होगा हो सकता है नए लोगों को मौका मिले आपकी मेहनत का आकलन पार्टी कर रही है कुछ लोगों को नई जॉब धारी के लिए विलम हुआ हो लेकिन आप सभी को पूरे जिले में हर ब्लॉकों में आप सभी की जवाबदारी के साथ चुनाव होने हैं और सभी ब्लॉक अध्यक्ष को नगर अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष व महामंत्री ओं पदाधिकारियों का बीआरओ से परिचय भी करवाया उसी कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीज निगम के सदस्य दिलीप पांडे जी ने संगठन चुनाव को लेकर अपना अनुभव बयां किया और कहा की हो सकता चुनाव में कुछ लगे नए लोगों को मौका मिले नए कार्यकर्ता आगे आएं हम सबको विधानसभा चुनाव को देखते हुए अन्य चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत रखते हुए सही निर्णय लेते हुए कार्य करना है आप सभी ने पार्टी के हर दिशा निर्देशों को माना है और कड़ी मेहनत की है आज आप लोग जो सामने बैठे हैं आप सभी को ही जमीन में रहकर अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्य करना है आशा है पूरे जिले में संगठन चुनाव एक राय एकमत होकर चुनाव शांति से संपन्न हो। लैलूंगा के विधायक चक्रधर सितार ने मंच को संबोधित करते हुए सभी आगंतुक डी आर ओ बी आर ओ जिला कांग्रेस पदाधिकारी ब्लॉक नगर कांग्रेस के अध्यक्ष गण का अभिवादन किया कहां तक संगठन ने चुनाव की बहुत अहम जवाबदारी सौंपी है आपको और हमको मिलकर एक राय बनाते हुए चुनाव की प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करना है। तत्पश्चात जिले के चुनाव अधिकारी डी आर ओ देवेंद्र नौटियाल ने उपस्थित वरिष्ठ जन जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल दिलीप पांडे बीज निगम सदस्य वरिष्ठ जन का माल्यार्पण कर सभी का अभिवादन किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए संघर्ष करता है कांग्रेस के संगठन चुनाव जहां प्रत्येक ब्लाक के लिए बीआरओ निर्धारित हैं आप सभी पदाधिकारियों को उनकी मदद करनी है और पूरे चुनाव को बहुत ही निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करना है आप सभी ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी बीआरओ के साथ आपसी सामंजस्य बना ले और निश्चित तिथि तय कर चुनाव कार्य संपन्न कराएं बीआरओ देवेंद्र नौटियाल ने चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश नियम एवं अनु शासित रूप से चुनाव कार्य करने तथा हर प्रमुख लाखों में दौरा करने के भी बात कही ऊर्जावान युवा प्रभारी के उद्बोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया मन मंच का सफल संचालन जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा ने किया जिन्होंने सभी वरिष्ठ जन का अभिवादन करते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों ब्लॉक और नगर अध्यक्ष डीआरओ बीआरओ का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस से शरद यादव कृषक कल्याण परिषद सदस्य ओम सागर पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष लेलूंगा, संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, सतपाल बग्गा, अभय मोहंती, मुकुंद मुरारी पटनायक, मनजीत सिंह कोमल, गोल्डी नायक जिला महामंत्री, गनपत जांगड़े जिला संयुक्त महामंत्री, संतोष वहीदार, शहनवाज खान, ब्लॉक अध्यक्ष गण बिहारी पटेल, ठंडा राम बेहरा, ताराचंद पटेल, ऋतुराज सिंह ठाकुर गौरीशंकर राठिया, केशव पातर, प्रधान जी, पटेल जी, बरखा सिंह, आशीष शर्मा एवं प्रत्येक ब्लॉक के बीआरओ गण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

