विधायक चक्रधर सिंह की पहल पर ग्राम पंचायत लामी दरहा में ट्रांसफार्मर बनाया गया
रायगढ़ – हाल ही में कुछ दिनों पहले ग्राम पंचायत लामीदरहा पंचायत के मोहल्ले नत्थूडीपा
में 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति पुरी तरह ठप हो गई थी। इस वजह से गांव के 50 से भी ज्यादा परिवार को रोशनी न मिलने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस संबंध में ग्राम पंचायत सरपंच ने पहले तो अपने प्रयास से विद्युत विभाग को इस समस्या से निदान दिलाने को लेकर सूचना देते हुए ट्रांसफार्मर को रिपेयर करने की गुहार लगाई थी , लेकीन बिजली विभाग कहा इनकी बातों को ध्यान में देते बिजली विभाग ने उनकी बातों को एक कान से सुनकर दूसरे कान से उड़ा दिया। चुकी आज के समय में बिजली एक अति आवश्यक जरूरत बन गई हैं बिजली के बिना कोई रह नही सकता है गांव हो या शहर अब सभी को कूलर पंखा में रहने की आदत हो गई है। इसलिए लोगो को बिजली की आवश्यकता पड़नी ही पड़नी है। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत लामीदरहा शहर से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर है इसके बावजूद विद्युत विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहे थे। ग्राम वासियों ने बताया कि विद्युत विभाग से बिजली गुल की होने की सिकायत कई दफा की गई लेकिन ग्राम वासियों को कोई लाभ नहीं हुआ उन्होनें एक भी विद्युत कर्मी को ट्रांसफार्मर को चेक करने तक नही भेजा , तब जाकर उन्होंने इस बात की खबर अपने क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिंह को दी। जिसके बाद विधायक चक्रधर सिंह ने तत्काल विद्युत विभाग को फोन मिलाया और ग्राम पंचायत लामीदरहा के रत्थूडीपा मोहोल्ले में लगे ट्रांसफार्मर को चेक कराने को कहा। विद्युत विभाग में विधायक का फोन आते ही विद्युत विभाग सक्रिय हुआ। दूसरे दिन विद्युत विभाग ने अपने विद्युत कर्मचारियों को भेज कर ट्रांसफार्मर को बनवाया। तब जाकर ग्राम पंचायत लामीदारहा के रत्थुडीपा के निवासियों के घरों में रोशनी देखने को मिली। ग्राम पंचायत में रोशनी आते ही ग्राम वासियों ने सबसे पहले विधायक चक्रधर सिंह को इस कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तो वहीं विधायक चक्रधर सिंह ने ग्राम वासियों से कहा यह मेरा कर्तव्य है गांव की जनता ने मुझे वोट देकर जिताया है मैं जनता का सेवक हूं जनता को जब मेरी आवश्यकता होगी मैं जनता के साथ खड़ा रहुंगा।

