घरघोड़ा विकासखण्ड में अपडेट नही शिक्षा विभाग की जानकारियाँ- जिम्मेदार कौन ?
घरघोड़ा- विकासखण्ड घरघोड़ा के शालाओं का अवलोकन कर पालकों एवं जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करने पर कई ऐसे जानकारी सामने आ रही है जिससे विभाग चैन से तो सो रहा है शिक्षक भी अपडेट नही हैं। विकासखण्ड बरौनाकुंडा में जनपद अध्यक्ष के स्थान पर नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम लिख दिया गया।विद्यालय खुले आज दो माह पूरे होने जा रहे है किंतु किसी ने इस ओर ध्यान तक नही दिया।ऐसे कई अव्यवस्था के जिम्मेदार कौन है – शिक्षक या जिम्मेदार अधिकारी जो अपने दायित्वों का निर्वहन नही कर पा रहे हैं ? प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक के विद्यालयों की स्थिति चिंताजनक है घरघोड़ा विकासखण्ड का शिक्षा स्तर।

