शासकीय शैक्षणिक योजनाओं को क्रियान्यवन करता कन्या शाला घरघोड़ा।
घरघोड़ा :- अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं शैक्षणिक व्यवस्था छात्रों का अधिकार व आवश्यक है ; को क्रियान्वित करता दिखता है कन्या माध्यमिक शाला घरघोड़ा। शासन के हर दिशा निर्देशों को स्कूली स्तर में पूर्ण करने हेतु शाला परिवार के शिक्षक प्रयत्नशील रह कर राज्यगीत की मधुर ध्वनि हो या शिक्षक जानकारी , अखबार का पठन हो सब सजगतापूर्वक करने का प्रयास किया जाता रहा है।इससे शिक्षा का वातावरण निर्मित होगा व छात्राओं को लाभ मिल सकेगा।प्राचार्य श्री बी0एस0 राहा के मार्गदर्शन में एवं प्रधानपाठक श्री अखिलेश मिश्रा के संयोजन में शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित है।

