टैक्सी चालक संघ के मनोज ने रक्त दान कर एक नवयुवक की बचाई जान!
असलम खान धरमजयगढ़:- नेक कार्य करने के लिए हर जगह केवल धन की आवश्यकता नहीं होती,उसके लिए नेकी,और इंसानियत का जज्बा होना जरूरी है।
इस बात को आज स्थानीय टैक्सी चालक संघ के नौजवान वाहन चालक मनोज डनसेना ने साबित कर दिखाया।
रक्तदाता मनोज ने बताया की आज सुबह उसे जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई की धरमजयगढ़ क्षेत्र निवासी रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती एक ग्रामीण युवक को ओ पॉजिटिव खून की जरूरत है,उसे अस्पताल में खून मुहैया नही हो पा रहा है,फिर आनन फानन में बिना समय गंवाए निः स्वार्थ भाव लिए, खुद के खर्चे से जिला अस्पताल पहुंचकर मरीज को रक्त दान किया।सही समय में ब्लड मिलने से उसकी जान बच गई,और वह अभी मरीज खतरे से बाहर है।इन मायनो में एक गाड़ी चालक होते हुए मनोज ने मानवता की मिशाल पेश की है,उसके इस जज्बे को समय न्यूज,छत्तीसगढ़ नाऊ की टीम सलाम करती है।।

