स्थानांतरण के बावजूद ग्राम सचिव को सरपंच अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने रोकने को अड़ा,
पत्थलगांव के ग्राम शेखरपुर के सरपंच द्वारा जिला पंचायत द्वारा सचिव के स्थानांतरण आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है। ग्राम पंचायत शेखरपुर के सचिव सुमिल कुमार चौहान का ग्राम पंचायत बालाझार में स्थानांतरण आदेश के बाबजूद सरपंच उसे कार्यमुक्त करने के बजाए पंचों को आगे कर सचिव का स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। सरपंच द्वारा स्थानांनतरित हुवे सचिव समिल चौहान के कार्यकाल की सराहना करते हुए ग्रामीणों द्वारा उन्हें पंचायत में ही रखने का हवाला दिया जा रहा हैं। इससे प्रशासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश की मंशा पर पानी फिर रहा है
सूत्रों के मुताबिक विगत वर्षों में शेखरपुर पंचायत में कराए गए अनेकों निर्माण कार्य एवं कोरोना काल मे अनियमित तरीके से पैसों की फिजूलखर्ची को दबाए रखने की वजह से सचिव को अन्यत्र स्थानांतरित नही किये जाने हेतु बनाये जा रहे बेवजह दवाब को सरपंच के निजी स्वार्थ से जोड़कर देखा जा रहा है। पंचायत में सचिव की समस्त कार्यो में सरपंच के साथ भागीदारी की वजह से स्थान्तारण रुकवाने बनाये जा रहे दवाब से सरपंच सचिव दोनों पर स्वार्थ सिद्धि करने की नीयत से प्रेरित होने का आरोप लग रहा है। सरकारी आदेशों की अव्हेलना करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग करने के बजाए एनकेन प्रकारेण सचिव को गांव में ही यथावत रखने जिस तरह के दांव खेले जा रहे हैं उससे इस पंचायत में हुवे व्याप्त भ्रष्टाचार की फाइल कहीं नए सचिव के आने से न खुल जाए इसको लेकर सरपंच सचिव दोनों के ही मन में डर समाये जाने की बात कही जा रही है। बहरहाल यदि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के तहत किसी ग्राम पंचायत सचिव का स्थानांतरण जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है तो ऐसे में कम से कम सरपंच एवं ग्रामीणों को प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से लागू करने के लिए उनके आदेशों के खिलाफ नहीं जाना चाहिए।
—सरपंच द्वारा स्थानांतरित हुवे सचिव को ज्वाइन नहीं कराया जा रहा है, साथ ही स्थानांतरण आदेश को रोकने हेतु आवेदन दिया गया है, इस मामले में जिला पंचायत के समक्ष पत्र व्यवहार कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा। संजय सिंग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पत्थलगांव

