दिनाँक 24/07/2022 को बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई रायगढ़ के तत्वावधान में जिम्मेदार पार्टी पदाधिकारियों की विशेष बैठक रामनामी भवन हीरानगर मिठुमुडा रायगढ़ में रखा गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मान. एम. डी. बर्मन जी ने पार्टी संगठन के निर्देशों को बताया जिसमे प्रमुख रूप से सदस्यता अभियान की जानकारी, जिला कमेटी/विधानसभा कमेटी/सेक्टर-पोलिंग कमेटियों के पुनर्गठन सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश एवं जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय खोले जाने पर चर्चायें शामिल रहे। बहुजन समाज पार्टी रायगढ़ जिलाध्यक्ष मान. प्रवीण सिंह मल्होत्रा जी ने विधानसभा कमेटियों का विस्तार करते हुए बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से श्री सुरेश सामल जी व श्री सरजू प्रसाद अजगले जी को रायगढ़ विधानसभा प्रभारियों के रूप में आगामी कार्यक्रमों हेतु नियुक्त किया है तथा खरसिया विधानसभा कमेटी का भी विस्तार करते हुये सर्व श्री उत्तम प्रसाद डनसेना जी को भी खरसिया विधानसभा प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बसपा जिला कमेटी रायगढ़ की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं मंगलकामनाओं के साथ सादर जय भीम। आज के इस पार्टी बैठक में बसपा के विशेष रूप से निम्न पदाधिकारीगण मौजूद रहे जिनमें इन्नोसेंट कुजूर जिला प्रभारी, फिरूराम साहू जिला प्रभारी, रमेश राउतराय जिला जोन इंचार्ज, रूपलाल चौहान जिला महासचिव, राधेश्याम रात्रे जिला संगठन सचिव, रामकृष्ण खटर्जी जिला कोषाध्यक्ष, रामसूरत भारद्वाज जिला सचिव, हरि टण्डन विधानसभा अध्यक्ष रायगढ़, कन्हैया जांगड़े विधानसभा अध्यक्ष सारंगढ़, रोहनलाल भारद्वाज विधानसभा अध्यक्ष खरसिया, नारायण रत्नाकर विधानसभा प्रभारी सारंगढ़, देवनारायण वर्मा विधानसभा सचिव सारंगढ़, शिवशंकर बंजारे सेक्टर सचिव, कमलराज अम्बेडकर सेक्टर प्रभारी, रघुनाथ जांगड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता, अमरनाथ रात्रे युवानेता आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।।

