हर दिल अजीज व्यक्तित्व… रामचंद्र शर्मा
चेहरे को नहीं अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को खूबसूरत बनाओ, बिना डरे बिना रुके बस आगे बढ़ते जाओ.. यह पंक्तियां आदरणीय श्री रामचंद्र शर्मा जी पर बिल्कुल चरितार्थ होती है। कहते हैं जब भी हम किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो सबसे पहले उसके व्यक्तित्व उसके पर्सनालिटी पर हमारा ध्यान जाता है, व्यक्ति से बात करने का तरीका उसके हावभाव पर हमारा ध्यान जाता है। क्यों न हो,आखिर मुस्कुराहट व आपका सहज व्यवहार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक होती है। एक हंसता मुस्कुराता और विश्वास से लबरेज चेहरा किसे पसंद नहीं होता। आदरणीय शर्मा जी आपकी व्यक्तित्व की खूबी भी यही है कि, जब आप किसी अपरिचित अनजान शख़्स से भी मिलते हैं तो आपके चेहरे की मुस्कुराहट आपका आत्मसविश्वास उन सभी के दिल की गहराइयों तक छू जाती है जो आपसे पहली बार भी मिल रहे होते हैं। आपके सहज सरल और मुस्कुराते विशिष्ट व्यक्तित्व की यह आभा ही तो है कि, आपका हंसता मुस्कुराता चेहरा एक अपनत्व व स्नेह का एहसास स्वयं के साथ-साथ सामने वाले को भी करा जाता है। आपका हंसता मुस्कुराता व्यक्तित्व ही आपको आज हर दिल अजीज बनाता है। जो भी आप से पहली बार मिल रहा होता है आप उस अनजान व्यक्ति से भी पहली मुलाकात में भी ऐसे गर्मजोशी उत्साह व मुस्कुराहट के साथ मिल रहे होते हैं ऐसा लगता है कि, उसी व्यक्ति से आप मिलने को आतुर थे। आपके इसी हंसमुख मिलनसार और सहज व्यक्तित्व का आज हर कोई मुरीद है। आपके इस प्रभावशाली व्यक्तित्व की नकल तो की जा सकती है लेकिन आपके विशुद्ध सहजता व सद्व्यवहार की बराबरी कभी नहीं की जा सकती। क्योंकि आपका व्यवहार आपके चेहरे पर आत्मविश्वास व मुस्कुराहट आपकी चारित्रिक विशेषता है जो आपका नैसर्गिक गुण है। संयम और सादगी जिनके व्यक्तित्व की खूबियां हों..जो अपने प्रभावी व्यक्तित्व से सब पर अपनी छाप छोड़ जाएं,जिनके व्यक्तित्व में हो अपने हर काम को कर जाने की क्षमता,जो हंसते खिलखिलाते मुश्किल से मुश्किल पड़ावों को भी पार कर जाए.. वह है हर दिल अजीज आदरणीय रामचंद्र शर्मा जी…। आपके जन्मदिन पर आपके शतायु स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं…
–महादेव पडि़हारी, पत्रकार

