बोजिया के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,चालक को आई मामूली चोटें
कोयला लेने जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक आज सामने से आ रही एक ट्रेलर वाहन को साइड देने के दौरान अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई वहीं इस दुर्घटना में वाहन चालक को मामूली चोटें आई है।आपको बता दे की घरघोड़ा की और से छाल के एडू कोयला लेने जा रही तेज रफ्तार खाली ट्रक जैसे ही बोजिया के पास पहुंची थी तो सामने से आ रहे एक और तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन को साइड देने के लिए ट्रक चालक ने जैसे ही स्टेरिंग घुमाया ट्रक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई दुर्घटना में वाहन चालक को मामूली छोटे आई है वहीं दुर्घटना के बाद इस मार्ग पर आवागमन करने वालो की भीड़ जमा हो गई जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।

