भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा की टीम करेगी धरमजयगढ़ की जर्जर सड़को पर धान का रोपा लगाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में सड़क की दुर्दशा सुधारने प्रशासन गंभीरता से पहल नहीं कर रहा है। इससे लोगों में असंतोष बढ़ते जा रहा है।धरमजयगढ़ क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा धान का थरहा सड़क पर लगाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन करने की बात कही जा रही है वहीं इस आंदोलन की रूपरेखा की तैयारी की जा रही है जिससे प्रशाशन और सरकार को सड़क और खेत में अंतर पता लग सके।कार्यक्रम को लेकर प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य और भाजपा पार्षद टीकाराम पटेल ने बताया की क्षेत्र में सड़क की समस्या एक चुनौती बनी हुई है।जिसे लेकर जल्द ही उनके द्वारा यहां की सड़को पर धान का रोपा लगाकर अजीबोगरीब विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।आपको बता दे की इस तरह का अनोखा आंदोलन पूर्व में लैलूंगा और तमनार में देखा जा चुका है।

