October 3, 2025

अभियान चलाकर किया गया 04 आरोपी गिरफ्तारी वारंटी को तामील

अभियान चलाकर किया गया 04 आरोपी गिरफ्तारी वारंटी को तामील

दिनांक 25/07/2022 थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव 🔸 दिनांक 25/07/ 2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर (रा.पु.से. )से के निर्देशन ओएसडी पुलिस अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई श्रीमान अंकिता शर्मा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा खैरागढ़ के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू एवं स्टाफ के द्वारा थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी वारंट तामिली हेतु अभियान चलाया गया जिसमें हत्या के मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट का क्रिमनल अपील no.759/2016 धारा 147, 148 149, 302,34 भादवि के आरोपी गिरफ्तारी वारंटियो 1.रमेश कुमार पिता नान्हू राम लोधी उम्र 24 साल साकिन सुराडबरी , 2 भरत राम पिता रुहेला गोंड उम्र 32 साल साकिन सुराडबरी, 3. आसाराम, पिता बहरा राम लोधी उम्र 35 साल साकिन सूराडबरी, 4. फिरतू राम लोधी पिता तुलसीराम लोधी उम्र 65 साल साकिन सूराडबरी थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव को माननीय अपर सत्र न्यायाधीश खैरागढ़( श्री चंद्र कुमार कश्यप) के न्यायालय में वारंटियो को पेश किया जा रहा है वारंटी तामिली में निरीक्षक राजेश साहू, एएसआई सुरेश वर्मा, आरक्षक क्रमांक 1026, देव लाल ध्रुव, आरक्षक क्रमांक 1410 दिलीप निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा!🔹

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *