जिप सीईओ जितेंद्र यादव अचानक पहुंचे पत्थलगांव, मॉडर्न छात्रवास का निरीक्षण, मे
पत्थलगांव।जशपुर जिले के नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव द्वारा छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने छात्रावास के छात्रों से बातचीत की और उनसे भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई और उनकी पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। साथ ही छात्रावास अधीक्षकों को छात्रावास की टूटी बाउन्ड्री वाल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जनपद कार्यालय में सीईओ ने पत्थलगांव के अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। वहीं पत्थलगांव का मॉडल छात्रावास का औचक निरीक्षण कर वहां मौजूद अव्यवस्थाओं को लेकर मंडल संयोजक संजय चंद्रा को कड़ी फटकार लगाई दरअसल जिला पंचायत सीईओ पत्थलगांव स्थित मॉडल कन्या छात्रावास की आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनेकों खामियों को देख भड़क उठे, यहां मौजूद बच्चों से चर्चा के दौरान बच्चों ने सीईओ को बताया कि उन्हें प्रत्येक दिन दोपहर को पोहा का भोजन मिलता है जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने छात्रावास अधीक्षक से जानकारी ली तो अधीक्षक ने बताया कि रोजाना सुबह के नाश्ते में पोहा मिलता है उसे ही बच्चियां स्कूल ले जाती है और दोपहर को उसी पोहा का भोजन करती है। जिस पर सीईओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए भोजन को मीनू चार्ट के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही मंडल संयोजक को व्यवस्था सुधार लेने की बात कहते हुए कड़ी फटकार भी लगाई एवं बच्चों ने समय पर भोजन मिलने की बात कही। सीईओ ने मंडल संयोजक से लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की बात कही है।इस दौरान छात्रावास के सामने से गुजर रहे सीसी सड़क को मोहल्ले वासियों द्वारा बाउंड्री वाल तोड़कर आम रास्ता बनाए जाने की सूचना पर सीईओ से लोगो ने सुरक्षा के लिहाज से घेरा लगाने की मांग की गई।
सीईओ ने दो टूक कहा कि शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में कहीं से भी किसी तरह की शिकायत या सूचना मिलती है तो संबंधित अधीक्षक, प्राचार्य, संबंधित स्कूल के शिक्षक व स्टाफ सभी की जिम्मेदारी तय होगी।उन्होंने कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सघन और नियमित मॉनिटरिंग के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा मेन्यु अनुसार निर्धारित समय अनुसार बच्चों को भोजन देने के निर्देश दिए

