चिखली चौकी पुलिस द्वारा 85,000/- रूपये कीमती के कुल 08 नग चोरी का मोबाइल किया गया जप्त
दिनांक 28.07.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि शिक्षक नगर में एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश रहा है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जिला राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौरव राय के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चिखली भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में शिक्षक नगर पहुंचकर घेराबंदी कर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ कर स्पष्ट किया गया जो स्टेशन पारा क्षेत्र में अलग-अलग सुनसान घर दुकानों से विभिन्न कंपनियों के 8 नग मोबाइल चोरी करना बताएं एवं चोरी का मोबाइल कुल 8 नग कीमती लगभग 85000 रुपए को बरामद कराया, उक्त मोबाइल को विधि से संघर्षरत बालक से
धारा 41(1़़़4) जा.फौ./379 भादवि के तहत समक्ष गवाहन जप्त किया गया उक्त कार्यवाही में उनि भोला सिंह राजपूत, सउनि हिम्मत सिंह यादव, आर0 1439 गिरजाशंकर देवांगन, आर0 1224 राजकुमार बंजारा आरक्षक 1602 वीरेंद्र मंडावी का महत्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय भूमिका रहा है।
जप्ती :- 01. कुल 8 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल कीमती करीबन 85,000/- रूपये।


