विशाल रैली निकालकर कर्मचारियों अधिकारियों ने अपने 2 सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा
घरघोड़ा -कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे आज 29 जुलाई को कर्मचारी भवन घरघोड़ा में एकत्र होकर पहले धरना स्थल पर इस आंदोलन पर वहां उपस्थित कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखें संयोजक संतोष पांडे ने सबको 2 सूत्री मांगों के लिए फेडरेशन के आह्वान पर आगे जो निर्णय होगा उसके लिए तैयार रहने को कहा मंगलेश्वर महंत ने स्पष्ट किया कि फेडरेशन का सिर्फ दो ही मांग है महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता, रोहित डनसेना ने सभी को सामूहिक हित के लिए एक मंच पर आने का आह्वान किया और कहा आने वाला समय और संघर्ष का है, वरुण गुप्ता संरक्षक दभिनव सिंह ,सुनील पटेल ने अपने विचार रखे।सभी विभाग से बहुत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी सभा में उपस्थित हुए थे। पंचायत विभाग पीडब्ल्यूडी आर ई एस जनपद पंचायत शिक्षा विभाग महिला बाल विकास स्वास्थ्य विभाग सिंचाई विभाग कृषि विभाग तहसील ऑफिस ट्रेजरी विकासखंड से शिक्षक व्याख्याता प्राचार्य सब रैली के लिए कर्मचारी भवन में एकत्र हुए थे।
रैली कर्मचारी भवन से निकलकर तहसील ऑफिस में पहुंची यहां पर फेडरेशन के आह्वान पर कर्मचारी अधिकारियों ने अपनी मांगों के पक्ष में नारेबाजी की तत्पश्चात अनुविभागीय अधिकारी श्री दिगेश पटेल जी के माध्यम से मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के नाम अपने 2 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

