विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर आदिवासी समाज की रूपरेखा तैयार
तमनार — विश्व आदिवासी दिवस विश्व में रहने वाली संपूर्ण आबादी के मूलभूत अधिकारों जल, जंगल, जमीन को संरक्षण देने और उनकी सामाजिक, आर्थिक और न्यायिक सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष नौ अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह घटना उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करती है जो मूलनिवासी लोग पर्यावरण संरक्षण, आजादी, महाआंदोलनों जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं।
यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में घोषित किया गया था। नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर दिनांक 29 तारिख को तमनार ब्लाक के ग्राम मुड़ागांव में एक बैठक आहूत किया गया जिसमें तमनार विकास खंड के कोयला प्रभावित क्षेत्र के सरपंच संघ अध्यक्ष, ग्राम पंचायत मीलूपारा टिहरीरामपुर सरसमाल चितबाही गारे पाता समकेरा बजरमूडा रोडोपाली डोलेसरा पंचायत के सरपंचो ने बैठक में भाग लेकर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस में अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है साथ ही आसपास के ग्रामीणों को भी बैठक में शामिल होने की अपील की है।

