ट्रेलर वाहन मोटरसाइकिल को पीछे से मारी ठोकर, सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत….
वाहन पतासाजी में थाना प्रभारी खरसिया, NH-49 पर ग्राम बरगढ़ घाट की घटना….
रायगढ़ । आज दोपहर करीब 2:30 बजे बिलासपुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे 49 में थाना खरसिया अन्तर्गत बरगढ़ घाट के पास अज्ञात ट्रेलर वाहन का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मारकर सड़क पर गिरे तीन युवकों को रौंदते हुए तेज गति से वाहन लेकर भाग गया । घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक अमित खांडेकर व स्टाफ मौके पर पहुंचे । घटना पर प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी लेकर थाना प्रभारी खरसिया अपने स्टाफ के साथ अज्ञात ट्रेलर वाहन की पतासाजी के लिए रवाना हुए । उपनिरीक्षक अमिताभ खांडेकर द्वारा शवों को सिविल अस्पताल खरसिया पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है । घटना के प्रत्यक्षदर्शी/मृतक के परिचित बताए कि वे दो बाइक में ग्राम बांधापाली करतला जिला कोरबा से बरगढ़ मंदिर दर्शन के लिए आए थे, पूजा के बाद दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहे थे कि बरगढ़ घाट से 100 मीटर आगे हाइवे पर पीछे से एक ट्रेलर वाहन साथियों के मोटर सायकल को ठोंकर मारा जिससे मोटर सायकल पर सवार रूप सिंह अगरिया पिता अघन सिंह अगरिया (18 साल), उसका भाई रूप नारायण अगरिया (15 साल) और भुनेश्वर राठिया पिता मयाराम राठिया (16 साल) तीनों निवासी ग्राम बांधापाली करतला मौके पर ही दम तोड़ दिये । ट्रेलर वाहन की ठोंकर से मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया ।

