धरमजयगढ़ । शराब पीकर नवाखाई त्योहार मानने बाइक से अपने जीजा के घर जा रहा एक युवक मोड़ पर अनियंत्रित हुआ और काटा तार में जा घुसा । इस दुर्घटना में युवक का गला कट गया जिसके बाद वहां से गुजर रहे ग्राम सरपंच ने देखा और इस घटना की सूचना अस्पताल के एंबुलेंस को दी गई। घायल युवक का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आपको बता दे की घटना शाहपुर के पास की है जहां नागदरहा निवासी रनसिंह राठिया पिता बोधन राठिया आज आपने जीजा के घर नवाखाई का त्योहार मानने अपने घर से निकला था। वहीं निकलते वक्त उसने शराब भी पी लिया ताकि सफर आसानी से कट जाए किंतु जैसे ही शाहपुर के पास पहुंचा तो तालाब के पास स्थित मोड़ में वह अपनी बाइक नही मोड पाया और सड़क किनारे खेत में घेराव के लिया लगाय गये काटा तार से टकरा गया। वहीं इस दुर्घटना में युवक का गला कट गया और वह नीचे गिर गया तभी वहां से धरमजयगढ़ हड़ताल के लिए निकले शाहपुर सरपंच नवधा राम वहां से गुजर रहे थे तो उसकी नजर घायल युवक पर पड़ी और फिर सरपंच ने अस्पताल के एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। युवक का धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर में इलाज जारी है।


