कुड़ेकेला:-धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज अंतर्गत मंगलवार की सुबह हाथी के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दुकालु कमलवंसी दिन के 9 बजे आस पास लोटान इलाके के कंपार्टमेंट पीएफ 481 के जंगल मे गया हुआ था। जहाँ एक नर दंतैल हाथी से दुकालू का आमना सामना हो गया। जिसके बाद वह बड़ी मुश्किल से जान बचा भागने में सफल हुआ। जानकारी के मुताबिक हमले में हाथी के दांत से भी ग्रामीण को चोट लगी है। इस घटना की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से एमरजेंसी सेवा 112 को दी गई। जहाँ आरक्षक भवन कंवर व चालक रंजीत राठिया के द्वारा तत्काल इवेंट पर पहुँच घायल दुकालु कमलवंसी को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ केंद्र छाल लाया गया। विभागीय टीम अस्पताल पहुँच घायल का प्राथमिक उपचार कराया। जिसके बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। , वन विभाग द्वारा हाथी के क्षेत्र में विचरण होने की सूचना ग्रामीणों को देने के बाद भी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर जंगलों की ओर जा रहे हैं जिस कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

