
रायगढ़। पूर्वांचल के ग्राम महापल्ली में आजाद क्लब महापल्ली व हनुमान मंदिर संचालन समिति के द्वारा श्री गणेश पूजन विसर्जन व हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित सुंदर कांड पाठ के समापन के बाद महाभण्डारे का आयोजन किया गया । कोरोना काल मे पिछले 2 वर्षों से भंडारे का आयोजन बन्द था ऐसे में ग्रामीणों ने काफी उत्सुकता भक्ति भाव के साथ माह भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया ।लगभग एक हजार से अधिक लोगो ने इस भंडारे में शामिल हुए ,अन्न प्रसाद ग्रहण किये । क्लब के सहयोगी टीकाराम प्रधान ,ब्रजेश गुप्ता , उमाशंकर प्रधान , महेश सा ,योगेश सा सहित सभी सदस्यों ने इस आयोजन के सफल व्यवस्था में योगदान दिया ।

