अग्र जोन वृंदावन कॉलोनी व साईं हैरिटेज कॉलोनी में हुई विशेष बैठक
आयोजन समिति द्वारा शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की जा रही अग्रजनों से लगातार अपील
रायगढ़ । शहर में अग्रसमाज के लोग समाज व राष्ट्र के महादानी व मार्गदर्शक महाराज अग्रसेन की जयंती को बड़े ही उत्साह के साथ मिलकर मनाते आ रहे हैं। इस बार भी उनकी 5147 वीं जयंती को ऐतिहासिक ढंग से मनाने में अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के मुख्य प्रभारी सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुनील लेंध्रा व उप प्रभारी मुकेश गोयल के विशेष मार्गदर्शन में समाज के सभी लोग जुटे हैं। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों में बनाए गए अग्र जोन में प्रभारी नियुक्ति कर समाज के लोगों से सुझाव भी लिया जा रहा। जिसमें अग्र समाज के लोग कार्यक्रम संबंधित रुपरेखा में अपने विचारों को अभिव्यक्त कर रहे हैं ताकि जयंती की भव्यता और गरिमा में कोई कमी ना आए। वहीं अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के समन्वयक निर्मल अग्रवाल अनवरत ढंग से जोन की बैठक में जयंती समारोह की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के संचालन हेतु बनायी गयी समिति की बैठक को भी प्रमुखता दे रहे हैं। उन्होंने अग्र समाज के लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि अग्रसेन यंती को भव्यता देने में हर घर के सदस्य अपना बहुमूल्य योगदान अवश्य दें ताकि जयंती के कार्यक्रम में चार चांद लगे। इसी तरह उन्होंने कहा कि जोन के सदस्यों के सुझाव के आधार पर जयंती समारोह के कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया जाएगा।
साईं हेरिटेज कॉलोनी में दिखा उत्साह
वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया ने बताया कि शहर के साईं हेरिटेज कॉलोनी में विगत सात सितंबर की शाम अग्र जोन प्रभारी की नियुक्ति की गई जिसके अंतर्गत सारिका अग्रवाल व कुंज अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया व कॉलोनी के अग्र समाज की महिलाओं, युवतियों व पुरुषों ने उपस्थित लोगों के समक्ष जयंती कार्यक्रम को लेकर अपने मंतव्य को प्रकट किए। जिसे सभी ने गंभीरता से सुना। वहीं इस अवसर पर सारिका अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, सीता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, बरखा जालान, पायल अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शकुन अग्रवाल, रचना अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, सुधा अग्रवाल इसी तरह पुरुष वर्ग में नवीन कुमार अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, नंदू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, केबी गोयल, अशोक कुमार अग्रवाल, राजू पोद्दार, पारस अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रमेश अग्रवाल संजय अग्रवाल, रमेश अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।
वृंदावन कॉलोनी में भी हुई बैठक
श्री रतेरिया ने बताया कि विगत सात सितंबर की शाम शहर के वृंदावन कॉलोनी में भी अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने मीटिंग आयोजित की। जिसमें वृंदावन कॉलोनी के अग्र जोन प्रभारी के अंतर्गत महिला वर्ग में पारुल गुप्ता व पुरुष वर्ग में अंकित पोद्दार को जोन प्रभारी बनाया गया। वहीं मीटिंग में कार्यक्रम को लेकर सभी लोगों ने अपने – अपने विचारों को साझा किए। इस अवसर पर अंकित पोद्दार, मानू गर्ग, मुकेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अमित मित्तल, राहुल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अशोक मित्तल, अनिल केडिया, मनोज मित्तल, राकेश अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।
दोनों बैठक में आयोजन समिति कि ओर से सुनील अग्रवाल, सुरेश गोयल, मुकेश गोयल, निर्मल अग्रवाल, संजय तायल, नटवर अग्रवाल, दीपक डोरा, शिव तायल, अशोक ब्लूचिप, अनिल गर्ग, श्रीमती रेखा महमिया, श्रीमती रीमा तायल, उपस्थित रहे।

