रोटरी क्लब का आयोजन बृक्ष लगाओ,पर्यावरण बचाओ
रायगढ़. पेड़ ही जीवन है ।पृथ्वी का बेलेंस भी पेड़ ही बनाती है हमे पर्यावरण के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए और कोशिश करें कि हम हमेशा निरंतर रूप से पेड़ लगाते रहे साथ ही हमारा यह भी प्रयास रहे जो भी पेवड़ हम लगा रहे हैं उसकी देखरेख भी हम करें जिससे वह पेड़ पूरी तरह जीवित अवस्था में बना रहे और मुझे आज इस बात की बड़ी खुशी हो रही है कि ऐसे कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आया हूं जिसमें आज 29 पेड़ लगाने का संकल्प और इसकी देखरेख की पूरी व्यवस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने लिया है इसके लिए इसके सभी मेंबर बधाई के पात्र हैं मुझे आज इस बात की और अत्यधिक खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि आज मुझे रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी का ऑनरारी मेंबर भी बनाया गया है मैं हमेशा यह प्रयास करूँगा कि मैं हमेशा रोटरी क्लब के कार्यों मै अपनी सहभागिता निभाऊ।
उक्त उद्गार गत 7 सितंबर को रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पहाड़ मंदिर के पास स्थित कोहाकुंडा के प्राथमिक शाला परिसर में एक कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि की आसंदी से मेट्रो हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ प्रकाश मिश्रा जी ने व्यक्त किए।
उक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित चक्रधर नगर स्कूल के प्राचार्य राजेश डेनियल ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी स्कूल सहित 10 स्कूल मेरे अधिकार क्षेत्र में आते हैं और मुझे खुशी की रोटरी क्लब ने आज इसी स्कूल को वृक्षारोपण के लिए चुना है रोटरी क्लब हमेशा सामाजिक सेवा में अपनी
अग्रणी भूमिका निभाते आई है रोटरी क्लब हम जब भी ऐसे किसी कार्यों के लिए और हमें कहेगी हम उसे जरूर पूरा करने का प्रयास करेंगे
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि एवं वार्ड पार्षद सपना सिदार ने भी अपने उद्बोधन में मेट्रो हॉस्पिटल एवं डॉ प्रकाश मिश्रा की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए रोटरी क्लब के आज के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे जन उपयोगी कार्य करने का निवेदन किया
इससे पहले कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए इस कार्यक्रम के चेयरमैन महेश अग्रवाल
सह चेयरमैन संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय सोनी ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने यहां आज केवल 29 पेड़ लगाए हैं लेकिन हम आप आप सभी को आश्वासन देना चाहेंगे कि हम इस 29 पेड़ को पूरी तरह बड़े होते हुए देखें हम इसकी देखरेख की पूरी जवाबदारी लेते हैं और जिसकी देखरेख के लिए हम यहां एक सहायक भी रख रहे हैं जो इन पेड़ो की देखभाल करेगा उन्होंने प्रकाश मिश्रा एवं मेट्रो हॉस्पिटल का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमेशा क्लब को इनका सहयोग मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटरी क्लब व उनके परिवार के सदस्य के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उपस्थित थे कार्यक्रम के पश्चात क्लब के सदस्यों ने वहां उपस्थित सभी बच्चों को स्वल्पाहार भी कराया साथ ही क्लब के सदस्य रोटेरियन संजय अग्रवाल ने स्कूल को सिलिंग पंखा भी देने की घोषणा की
इस पूरे कार्यक्रम हेतु मंच संचालन क्लब के सचिव रोटेरियन अतुल रतेरिया ने किया

