जशपुर. जिले के पत्थलगांव जनपद पंचायत में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह की मुसीबतें दिनों दिन बढ़ती नजर आ रही हैं। सीईओ के खिलाफ इस वक्त जनपद पंचायत अध्यक्ष खुद मुखर हो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख गंभीर आरोप लगा हटाने का मांग किया है।
ज्ञात हो कि दिनांक 06-09-22 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय में दिये गये पत्र के अनुसार पत्थलगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकृत सिंह ने सीईओ संजय सिंह को सरगुजा संभाग से अन्यत्र ट्रांसफर किये जाने का मांग किया है। जनपद पंचायत अध्यक्ष के खुद के लेटर पैड में दिये गये इस आवेदन पर अन्य 11 जनपद सदस्यों का हस्ताक्षर भी है जिसमें सीईओ संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया गया है और कहा गया है कि कमिशनखोरी के चलते सीईओ लगातार सरपंच व सचिवों को परेशान भी कर रहे हैं। जिससे जनपद पंचायत सहित कांग्रेस सरकार की बदनामी ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं आम जनता के बीच हो रही है।सीईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुवे पत्र में आगे लिखा गया है कि सीईओ के द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ हमेशा दुर्व्यवहार किया जाता है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं साहिकाओं की नियुक्ति में मनमानी ढंग से महिला बाल विकास अधिकारियों के साथ साठ-गांठ कर आदेश जारी कर दिया गया, जिसके उपरांत कई जगह से दावा आपत्ति आने के बाद भी नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है।
सीईओ पर पूर्व में भी भ्रष्टाचार के कई आरोपों से घिरे होने का हवाला देते हुवे आगे लिखा गया है कि पूरवर्ती भाजपा सरकार के दौरान अपने राजनीतिक रसूख के कारण प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग जिला सूरजपुर रहते हुए नौकरी लगाने के नाम पर गलत तरीके से करोड़ो रुपये लेने का आरोप लग चुका है। कुछ दिन पूर्व पत्थलगांव जनपद वायत के सीमावर्ती इलाकों में खुलकर भाजपा नेताओं के साथ भाजपा के पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने का फोटो और समाचार सोशल मिडिया में वायरल हुआ था और हमेशा जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों के साथ दुव्यवहार कर अपमानित किया जाता रहा है तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दिया जाता है। पत्र में आगे उल्लेख है कि मौखिक रूप से संजय सिंह द्वारा कई बार कहा जाता है कि सब जानते है कि मैं भाजपा का समर्थित व्यक्ति हूँ मुझे किसी का कोई भय नहीं है और कई बार खुलेआम भाजपा के कार्यक्रम में उपस्थित होते रहते है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा संचालित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास सभी जनप्रतिनिधि द्वारा किया जा रहा है लेकिन संजय सिंह के अनदेखी के कारण इसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।जिस कारण संजय सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पत्थलगांव जिला – जशपुर को सरगुजा संभाग से बाहर अन्यत्र स्थानांतरण करने पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया है।&ठ्ठड्ढह्यश्च;

