नई दिल्ली। वर्तमान भारत । रेडमी मोबाइल की बैटरी में विस्फोट हुआ । महिला सो रही थी और मोबाइल बगल में रखा था ।इसी दौरान अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई और पास ही सो रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई । यह दावा एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर किया है।
यूट्यूबर का कहना है कि महिला उसकी आंटी थी । जो दिल्ली एनसीआर में निवास करती थी ।यूट्यूबर ने घटनास्थल का वीडियो भी जारी किया है। जिस मोबाइल में विस्फोट हुआ वह रेडमी 6ए स्मार्टफोन (Redmi 6A Smartphone) मॉडल था। कंपनी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच करने की बात कही है ।यूट्यूबर जिसे एमडी टाक वाईटी के नाम से जाना जाता है ।उसने विस्फोट फोन के साथ साथ बिस्तर पर खून से लथपथ उसकी आंटी का स्क्रीनशॉट साझा किया ।जिसमें दावा किया गया कि एक कथित बैटरी विस्फोट ने उसके रिश्तेदार को मार डाला । जो दिल्ली एनसीआर में रह रही थी।
ट्वीट के अनुसार “कल रात में मेरी आंटी को मृत पाया गया ,वह रेडमी 6ए का उपयोग कर रही थी । वहां सो रही थी और उसने फोन को अपने चेहरे के पास तकिए के पास रखा थी और मोबाइल कुछ देर बाद ब्लास्ट हो गया । यह हमारे लिए एक बुरा वक्त है। सपोर्ट करना ब्रांड की जिम्मेदारी है”।
श्याओमी ने ट्वीट में जवाब दिया, कंपनी प्रभावित परिवार तक पहुंचने और स्थिति की जांच करने के लिए काम कर रही है । ”श्याओमी इंडिया में ग्राहक सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं ।हमारी टीम प्रभावित परिवार से संपर्क करने और घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है”।
हरियाणा के यूट्यूबर ने आगे पोस्ट किया कि मृतक का बेटा भारतीय सेना में सेवारत है और परिवार बहुत ही सादा जीवन जीती थी ।यूट्यूबर ने एक ट्वीट में कहा “उनका परिवार साधारण है ।उनका बेटा भारतीय सेना में है। वह अपने फोन का प्रयोग केवल फोन करने और यूट्यूब देखने के लिए करती थी।अब यदि ब्रांड अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं और सीधे तौर पर जिम्मेदारी ना लें। अगर किसी परिवार को न्याय के लिए लड़ना पड़े तो क्या फायदा है”।

