युवक पर चक्रधरनगर पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई….
रायगढ़ । कल दिनांक 19.09.2022 की रात थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मुखबिर सूचना पर बालसमुंद शराब भट्ठी के पास के पास पहुंचकर रोड में एक युवक को हाथ में लोहे का धारदार तलवार लिए रोड में आने जाने वालों को डराते-धमकाते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया । युवक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकित पाण्डेय पिता आशुतोष पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी कोटरापाली थाना चक्रधरनगर बताया जिससे लोहे के धारदार हथियार की जप्ती की गई । आरोपी अंकित पाण्डेय के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई किया गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक शनिप रात्रे के निर्देशन पर कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार भानू, सतीश पाठक, सुशील यादव और आरक्षक चुडामणी गुप्ता शामिल थे ।

