21 से 25 तक सुबह शाम निरंतर होगी पूजा अर्चना
अग्रोहा भवन, अग्रसेन चौक और गांधी गंज स्थित अग्रसेन मंदिर में महाराजा अग्रसेन की सुबह 9 बजे व शाम साढ़े छह बजे भव्य पूजा – अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन होगा l महाराजा अग्रसेन की पूजा – अर्चना तैयारियो में अग्र बंधु पूरे मनोयोग से जुटे हुए है l
अग्र कुल के पितामह व कुल देव महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का आयोजन शहर में ऐतिहासिक व धूमधाम से मनाने की गौरवमयी परंपरा रही है l अपने कुल के इस नेक संस्कार की परंपरा का निर्वहन शहर के अग्र समाज के लोग तन – मन – धन व समर्पण के साथ बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ करते आ रहे हैं I श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति प्रभारी सुनील अग्रवाल लेंध्रा ने अग्र बंधुओ से महाराजा अग्रसेन की विशेष पूजा अर्चना में शामिल होने की अपील की है l पूजा का आयोजन तीन जगहों में किया जा रहा है l अनवरत महाराजा अग्रसेन जी की सुबह व शाम भव्य पूजा पूजा – अर्चना अग्रोहा भवन रामनिवास टाकीज स्थित अग्रसेन चौक व गांधी गंज स्थित महाराजा अग्रोहा मंदिर में संपन्न होगी l जिसमें अग्र समाज के सभी लोग श्रद्धा से शामिल होंगे l
दुल्हन की तरह सजा अग्रोहा भवन –
कार्यक्रम समन्वयक निर्मल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर अग्र समाज में जबरजस्त माहौल है l जयंती की तैयारियो को लेकर अग्रोहा भवन को खूबसूरत रंगीन झालरों व मनभावन पुष्पों से सजाया गया है। आज सुबह नौ बजे सभी अग्र समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजकर विधिवत ढंग से पूजा- अर्चना व महाआरती करेंगे और शाम को भी छह बजे पूजा होगी l निरंतर यहां श्रद्धा व भव्यता से पूजा होगी।
अग्रसेन चौक में होगी पूजा अर्चना
-पूजा – अर्चना कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर के रामनिवास टाकीज स्थित अग्रसेन चौक में महाराजा की प्रतिमा को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। यहां भी आगामी 25 सितंबर तक विधिवत ढंग से प्रतिदिन सुबह नौ बजे और शाम छह बजे पूजा – अर्चना व महाआरती होगी। जिसमें अग्र समाज के सभी लोग श्रद्धा से शामिल होंगे।
पूजा अर्चना मे सुबह शाम शामिल होने की अपील :आयोजन समिति
आज से महाराजा अग्रसेन की शुरू होने वाली पूजा में शहर वासियों से शामिल होने की अपील करते हुए जयंती प्रभारी सुनील लेंध्रा ने कहा कि अग्रसेन भवन अग्रसेन चौक व गांधी गंज में सुबह 9 बजे शाम 6 बजे पूजा अर्चना होगी l अपने कुल प्रवर्तक की पूजा में समाज के सभी लोग अवश्य शामिल होकर पुण्य के भागी बने
झिलमिला रहा गांधी गंज का अग्र मंदिर
– – शहर के गांधी गंज स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर को खूबसूरत पुष्पों, मनभावन तोरण व झिलमिलाती रंग – बिरंगे चित्ताकर्षक झालरों से सजाया गया है। वहीं यहाँ प्रतिदिन मित्र कला मंदिर की महिला मंडल समिति की महिला सदस्यों के विशेष मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह नौ बजे व शाम छह बजे पूजा – अर्चना व महाआरती की जाएगी।जिसे भव्यता देने में अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के सभी सदस्यगण व अग्र समाज के सभी लोग जुटे हैं।

