NEWS 13 RGH का हुआ शुभारम्भ
संपादक शैलेष शर्मा बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष
घरघोड़ा। कल जिले के वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में एक नए न्यूज़ पोर्टल NEWS 13 RGH शुभारम्भ किया गया। साथ ही उक्त पोर्टल के संपादक शैलेश शर्मा को श्रमजीवी पत्रकार संघ घरघोड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कल शाम स्थानीय विश्राम गृह में श्रमजीवी पत्रकार संघ का एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुआ, जिसमें जिले की एक नई न्यूज़ पोर्टल NEWS 13 RGH का शुभारंभ किया गया। साथ ही संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से युवा पत्रकार व उक्त पोर्टल के संपादक शैलेष शर्मा को घरघोड़ा शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा प्रदीप चौहान को उपाध्यक्ष, मुरलीधर गुप्ता को सचिव, संजय मित्तल को सह सचिव व बलराम मौलिक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संघ के संरक्षक किरोड़ीमल शर्मा, राजेंद्र चौधरी, विष्णु मित्तल तथा जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह ठाकुर सहित सभी पत्रकारों ने बधाई दी है।

