रायगढ़. मेरिट के आधार पर छात्राओं को भर्ती न मिलने पर नाराज एवीबीपी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया है. आरोप लगाया कि दूसरे छात्र संगठन के नेताओं ने पीड़ित छात्राओं से भर्ती के नाम पर 7 हजार रु मांगे थे।
जानकारी के मुताबिक शहर के केजी आर्ट्स एंड साइंस कालेज में छात्रों के एडमिशन को लेकर आरोप _ प्रत्यारोप तथा प्रदर्शन का दौर जारी है। ताजा मामला मैरिट के आधार पर जिन छात्राओं का एडमिशन लिस्ट में नाम आने के बाद भी एडमिशन नहीं हो पाया,उनके समर्थन में ABVP छात्र संगठन की जिला इकाई आ गई।
ABVP के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन की मनमानियां चरम पर हैं। प्राचार्य कुछ सुनने और करने को तैयार नहीं है। बीते 10 तारीख को ओपन एडमिशन लिस्ट में जिन छात्राओं का मैरिट बेस में नाम आया था। उन्हे प्रबंधन ने नियम कानून का हवाला देकर भर्ती देने से इंकार कर दिया।
पीड़ित छात्राओं अपनी पीड़ा ABVP के समक्ष रखी और अपेक्षित सहयोग मांगा
इसी बीच दूसरे छात्र संगठन के सद्स्यों ने कथित तौर पर पीड़ित छात्राओं से कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 7 हजार रुपए की मांग की थी। एडमिशन से वंचित छात्रा बहनों की आर्थिक स्थिति पैसे देने योग्य नहीं थी, अतः उनकी भर्ती नही हो पाई। बहनों ने अपनी पीड़ा ABVP के समक्ष रखी और अपेक्षित सहयोग मांगा।
भूख हड़ताल पर बैठकर अपना प्रदर्शन जारी रखा
हम मामले को लेकर प्रिंसिपल के पास आए। उन्होंने कुछ भी सुनने और करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके विरोध में हम आज पूरे दिन भूख हड़ताल पर बैठ कर अपना प्रदर्शन जारी रखा है। हम एडमिशन से वंचित बहनों के साथ तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी या कालेज प्रबंधन हमारी बहनों को न्याय दिलाने का आश्वासन नहीं दे देता।
कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रबंधन का पुतला जलाया
ABVP के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रबंधन का पुतला जलाया। इसी बीच सुरक्षा में लगे पुलिस बल से उनकी हल्की झड़प भी हुई। वही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता देर शाम तक कालेज गेट पर डटे रहे।

