रायगढ़. छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली छात्राओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें मजबूत बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत रायगढ़ जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक की बालिकाओं को कराटे प्रशिक्षण दिया जाना है। जिले के उच्च माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की लड़कियों को आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट, कराटे, वुशू, व ताइक्वांडो, विधाओं का प्रशिक्षण देने हेतु पंजीकृत संस्थाओं व सम्बद्ध मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। जिस हेतु मार्शल आर्ट्स के पंजीकृत प्रशिक्षण संस्थाओं के आवेदन आमंत्रित हैं। इच्छुक मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण संस्थाएं अपना आवेदन जिला परियोजना कार्यालय रायगढ़ में दिनांक 2 अक्टूबर 2022 तक जमा कर सकते हैं।

