योगा, जुंबा डांस, फिटनेस, डायबिटीज को लेकर महिलाएं एवं पुरुषों हुए शिविर में शामिल
कपालभाति प्राणायाम मधुमेह रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है :डॉ. चेतवानी
रायगढ़। लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड के तत्वाधान में डिवाइन योगपीठ रायगढ़ में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के द्वारा डायबिटीज को लेकर योगा प्राणायाम जुंबा डांस फिटनेस पर एक दिवसीय योगा शिविर का आयोजन किया गया।
लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड के द्वारा आयोजित वर्कशॉप में योगा फिटनेस डायबिटीज को नियंत्रित करने का ध्यान प्राणायाम जुंबा डांस लायंस क्लब प्राइड रायगढ़ के सदस्यों सहित, शहर के प्रसिद्ध डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों ने शिविर में शामिल हुए।
जुंबा टीचर, योगा टीचर, डाइटिशियन द्वारा विभिन्न योग मुद्राओं जुंबा डांस के प्रत्येक मुद्राओं को लोगों को सिखाया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट सार्थक डायबिटीज पर काम करते हुए लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड के सदस्य लायन डॉ. अंजू भारती द्वारा अपने योगा सेंटर पर डायबिटीज को लेकर योगा प्राणायाम और अन्य योग के मुद्राओं को कराया गया उसके बाद क्लब के सदस्यों अन्य लोगों ने भी ध्यान योग किया।
योगा, जुंबा डांस करने के बाद डायबिटीज में खानपान का बहुत ज्यादा महत्त्व रहता है इसलिए योगा आसन के पश्चात नाश्ते का प्रबंध भी किया गया था जिसमें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता सभी को कराया गया। योगा कार्यक्रम में रायगढ़ शहर के प्रमुख डॉ प्रकाश चेतवानी डॉ. सुनील रात्रे, डॉ. देवेंद्र दुबे, डॉ. प्रशांत सक्सेना शामिल हुए एवं लायंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा की सक्रिय सदस्या ला. मनीषा साहू सहित क्लब के सदस्य ला. निर्मला बेरीवाल, डॉ. सविता साहू, ला. डॉ. अंजु भारती, ला. डॉ. निधि नायक, ला. डॉ. प्रियंका सक्सेना, ला. डॉ. शिखा रात्रे, ला. डॉ. अंकिता अवस्थी, ला. डॉ. नेहा अग्रवाल ला. पूनम सिंह एवं लायंस क्लब प्राइड रायगढ़ के अध्यक्षा ला. डॉ. स्नेहा चेतवानी सचिव ला. डॉ. जयश्री पटेल कोषाध्यक्ष सीमा बलानी प्रमुख रूप से शामिल हुए ।
योगा एक्सपर्ट डॉ. अंजू भारती ने बताया कि योगशास्त्र में मेडिटेशन को बहुआयामी अभ्यास के तौर पर जाना जाता है, जिसका रोजाना अभ्यास आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने में विशेष लाभदायक हो सकता है। आमतौर पर मेडिटेशन को सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य लाभ से जोड़कर देखा जाता रहा है, पर विशेषज्ञों के मुताबिक इसका अभ्यास शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी कारगर साबित हो सकता है। मन को शांत रखने के साथ चिंता, तनाव और अवसाद के लक्षणों को कम करने में ध्यान योग को बेहद कारगर उपाय माना जाता है। वहीं यह नींद विकार, ब्लड प्रेशर और कई तरह की अन्य शारीरिक समस्याओं में भी लाभदायक हो सकता है।
योगा शिविर में शामिल हुए डॉ. प्रकाश चेतवानी ने बताया की
कपालभाति प्राणायाम मधुमेह रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर की तंत्र-तंत्रिकाओं और दिमाग की नसों को मजबूती देता है।इसी के साथ शरीर में ऊर्जा भी देता है. कपालभाति प्राणायाम शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर करने के साथ मन को भी शांत करता है।
मधुमेह रोगियों को अर्धमत्स्येन्द्रासन भी करना चाहिए।इससे पेट के अंगों की मालिश होने के साथ रीढ़ की हड्डी भी मजबूत बनती है। मधुमेह से राहत देने वाला यह योगासन फेफड़ों की सांस लेने की क्षमता भी बढ़ाता है।

