मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने रैंप वॉक किया तो वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में मलाइका की तुलना शहनाज गिल से की जा रही है।
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। मलाइका को फैशन शोज में अक्सर रैंप वॉक करते हुए देखा जाता है। शुक्रवार को मलाइका ने रैंप वॉक किया तो वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा शुक्रवार को डिजाइनर गोपी वैद के लिए येलो कलर के लहंगे में रैंप वॉक कर रही थीं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने लुक को मैचिंग चूड़ियां, टीका और बालों का बन बनाकर कंप्लीट किया था। इस लुक में वह खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन वह वॉक करते हुए थिरकने लगी तो, कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया और वह शहनाज गिल से मलाइका की तुलना करने लगे। ज्ञात हो कि शहनाज गिल ने डेरैंप वॉक करते हुए लाल लहंगे में डांस कर सुर्खियां बटोरी थीं।
मलाइका के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शहनाज को देखकर सब रैंप पर नाचने लगे हैं’, तो दूसरे ने लिखा, ‘शहनाज गिल को कॉपी कर रहे हैं बस, ओवर एक्टिंग बूढ़ी औरत।’ इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, ‘टीवी और बॉलीवुड के सभी सितारे शहनाज गिल बनना चाहते हैं, लेकिन शहनाज एक ही है, वो शेरनी है।’ वहीं, कुछ लोग मलाइका के लुक और डांस की तारीफ भी कर रहे हैं।




बता दें कि इस साल जून में बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने अहमदाबाद में एक फैशन शो में डेब्यू किया था। उन्होंने लाल रंग के लहंगे में दुल्हन के रूप में कपड़े पहने और दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गाने पर डांस किया था। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था।


