तमनार. 1 अक्टूबर 2022 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देश में तमनार थाना प्रभारी जी.पी. बंजारे ने ग्राम लालपुर में जन चौपाल लगाकर 10 वयोवृद्ध महिला को साड़ी एवं 10 वयोवृद्ध पुरुष को गमछा प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

वृद्धजनों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समर्पण योजना के संबंध में जानकारी बताया गया।ग्राम वासियो को सोशल पुलिसिंग व विभिन्न अपराध,समस्याओ के निराकरण पुलिस सहायता के सम्बंध में बताया गया। थाना प्रभारी ने पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, शिकायतों, अपराधियों के शीघ्र निराकरण के लिए चलाए जा रहे *“समर्पण योजना”* के संबंध में बताया गया कि उनके क्षेत्र में एकांकी जीवन व्यतीत कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की घर वापसी, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा आदि किसी प्रकार की समस्याएं हो तो वरिष्ठ नागरिकों को समर्पण सदस्य के रूप में पंजीकृत किया जाना है ।

वरिष्ठ नागरिकों में प्रचार-प्रसार करना है कि वे अपनी शिकायत पुलिस मुख्यालय में संचालित सीनियर सिटीजन सेल के हेल्प लाइन नम्बन-94791-91536, टोल फ्री नं0 1800-180-1253 तथा हेल्प लाइन नम्बर- 0771-2511253 में कर सकते हैं ।

