रायगढ़ । श्री चक्रधर बाल सदन( दुर्गा मंदिर) में नवरात्रि के पावन पर्व पर 1अक्टूबर शनिवार को शाम 7:00 बजे डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया था ।इस उत्सव में अतिथि, श्रीमती पुनीता राज लक्ष्मी- बाल कल्याण समिति अध्यक्ष , श्रीमती जयंती बहरा जी थी। उपस्थित सदस्यों द्वारा माता को चुनरी एवं प्रसाद भेंट किया गया साथ ही प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए स्वागत किया गया। डांडिया का प्रशिक्षण लेने वाली बालिकाएं अदिति ,शुभी, रिया ,को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया सर्वप्रथम बाल सदन की बालिकाओं द्वारा डांडिया की प्रस्तुति दी गई ।बालिकाओं के तीनों ग्रुप की प्रस्तुति देख कर सभी ने उनके नृत्य को सराहा ।बालिकाओं के चेहरे भी तालियों की गड़गड़ाहट से खिल उठे। दोनों संस्था के सदस्य ,भक्तजन भी गानों की धुन पर थिरकने लगे।दुर्गा मंदिर का यह प्रांगण भक्ति रस में एवं डांडिया रास में ओत-प्रोत हो गया।संस्था द्वारा बालिकाओं के लिए घाघरा चुन्नी एवं डांडिया की भी व्यवस्था की गई थी।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही था कि बाल सदन की बालिकाएं कार्यक्रम के माध्यम से समाज से जुड़े और उन्हें खुशियों के पल मिले ।माता के आराधना के साथ नवरात्र में भक्तजन भी माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।इस कार्य में श्री चक्रधर बाल सदन की सोनाली असूटकर, रुपाली जी की एवं विभिन्न सहायिकाओं की भी अहम भूमिका रही ।कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम सम्मिलित रूप से इनरव्हील स्टील सिटी एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ द्वारा किया गया। सदस्यों के प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल रहा एवं सराहनीय भी। बाल सदन की बालिकाओं को समर्पण संस्था के श्रीमती सुमन अग्रवाल अनीता अग्रवाल द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया गयाl श्री श्याम मंडल महिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष रमा अग्रवाल एवं सचिव सीमा अग्रवाल द्वारा बालिकाओं को विशेष सहयोग राशि प्रदान की गई। भक्त जनों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा श्रीमती वंदना रतेरिया और संस्था की पूरी टीम, इनरव्हील क्लब आफ रायगढ़ स्टील सिटी अध्यक्ष श्रीमती सपना अग्रवाल सचिव उमा अग्रवाल और संस्था की पूरी टीम, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती वंदना अग्रवाल दोनों संस्था के सभी मेंबर्स का विशेष योगदान रहा है।


