खरसिया. अवनि वैष्णव ने खरसिया महात्मा गांधी कॉलेज में आयोजि विभाग स्तरीय(रायगढ़-जशपुर पत्थलगांव) भाला फेंक एवं बाधा दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर खरसिया एवं अपने माता पिता सहित वैष्णव परिवार का नाम रोशन किया। कु. अवनि वैष्णव अधिवक्ता भूपेन्द्र किशोर वैष्णव ,पत्रकार आरती वैष्णव की सुपुत्री हैं ।
अवनि वैष्णव का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर के लिए चयन हुआ है। कु.अवनि वैष्णव के उक्त सफलता पर विद्यालय प्रबंधन सहित सभी शुभ चिंतकों एवं परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर सफलता के लिए बधाई दिया है।सरस्वती शिशु मंदिर के अन्य प्रतिभागियों ने भी सभी खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया है।विद्यायल परिवार ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।


