बालक वर्ग में बस्तर तो बालिका वर्ग में कवर्धा ने मारी बाजी
खरसिया। 22वीं राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिन्टन का आयोजन खरसिया के शासकीय महात्मागांधी महाविद्यालय मैदान में दिनांक 1 से 3 अक्टूबर 2022 तक किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 280 खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर भाग लिए।
रायगढ़ जिले के सचिव चिन्तामणि चक्रधारी एवं उपाध्यक्ष शकुलदीप टोप्पो ने जानकारी दी कि यह एक भारतीय खेल है, जिसे निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को सम्प्पन कराने में छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिन्टन के सचिव एवं एशिया बॉल बैडमिन्टन के सचिव वाय राजा राव निरन्तर लगे रहे। बैडमिन्टन क्लब खरसिया के शोभा राठिया, लाभेश दर्शन, चिरंचिव महंती, सुरेंद्र हर्दिहा, डॉ.राजकमल पटेल, अनिल हरियाणा तथा खरसिया के महिला कोच श्यामा पटेल, सीनियर खिलाड़ी देवेश साहू, करण महंत, मयंक राठिया, घनश्याम यादव, प्रियांशू गवेल, आर्य प्रभात तिवारी, प्रतीक देशमुख, अंजली पटेल, लक्ष्यपाल, निरन्तर मैदान की व्यवस्था में लगे रहे। मानस बंसल सीए का विशेष योगदान रहा।
इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम बस्तर जिला रहा एवं बालिका वर्ग में कवर्धा रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर गंगाधर मांझी असिस्टेंट कमिश्नर केंद्रीय जीएसटी एक्सिस की उपस्थिति में सम्प्पन हुआ।

