कोसीर। नवरात्रि के महानवमी के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है और जगह-जगह विराजी मां दुर्गा के पंडालों में विशेष पूजा अर्चना व हवन का भी आयोजन किया गया सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार नवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर लोगों से भेंट मुलाकात कर आशीर्वाद ले रही है इसी कड़ी में विधायक प्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े भी नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां जगदंबे की पूजा अर्चना कर सभी के लिए उन्नति और खुशहाली की कामना कर लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं इस तरह उनके द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में जगराता कार्यक्रम का भी आयोजन प्रमुख स्थानों में किया गया है जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है और नवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े अष्टमी के पावन बेला में सिरोली,नूनपानी,सिलियारी,
उच्चभिठ्ठी,उलखर,डड़ाईडीह, मचगोढा,दुर्गापाली,गोड़म पहुंच कर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेकर सभी की खुशहाली की कामना की इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गण युवा साथी ग्राम वासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

