चंद्रपूर– छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल को देखने के लिए डभरा और चंद्रपुर के लोगों की आंखें तरस गई । सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा और चंद्रपुर में छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल का आगमन होने वाला था। जिस पर भेंट मुलाकात का कार्यक्रम भी निर्धारित था। जिस पर चंद्रपुर तथा डभरा के बहुत से लोगों का काम था। मगर चार बार चंद्रपुर में आने की योजना बनाकर चार बार से निरस्त हो जाना लोगों के लिए एक निराशा से कम नहीं है। क्योंकि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री से काफी प्यार करते हैं, और उनको देखना कथा सुनना चाहते हैं ।मगर मुख्यमंत्री जी हैं आने का कार्यक्रम बनाकर चंद्रपुरा नहीं आते हैं ।जिस पर लोगों में निराशा छा जाती है। चंद्रपुर के वरिष्ठ पत्रकार कमल अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुर नगर में एक बार अवश्य आना चाहिए और लोगों की समस्या सुननी चाहिए तथा उसको दूर करना चाहिए। श्री कमल अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री जब भी चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुर आएंगे तो उनका एक ही मांग होगा कि चंद्रपूर को आप उप तहसील से तहसील बना दीजिए। जिससे कि लोगों को भारी सुविधा मिल सके, क्योंकि जिस तरह से चंद्रपुर को नया जिला शक्ति मिला है उसी प्रकार चंद्रपुर को एक नया तहसील मिलना चाहिए/

