महिला कांग्रेस के सम्मेलन मे राजस्व मंत्री ने की घोषणा
कोरबा. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आथित्य मे कोरबा जिले के लेमरू मे आयोजित महिला कांग्रेस के सम्मेलन मे प्रदेश के राजस्व मंत्री ने लेमरु को उप तहसील का दर्जा लेने की घोषणा कर एक बहुप्रतिक्षित मांग पूरी की।इससे पूर्व डॉ.महंत का काफिला कोरबा से करीब सौ किमी दूर सतरेंगा पर्यट्न स्थल का भृमण किया और वहां निर्मित भव्य गेस्टहाऊस मे लंच का आनंद लिया।इस अवसर पर
डॉ.चरणदास महंत के साथ उनकी धर्मपत्नी व क्षेत्रीय सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु तिवारी,कोरबा नगर निगम महापौर राजकिशोर सिंह,सभापति सोनी व प्रशासनिक अधिकारी भी सतरेंगा स्थल मे मौजूद रहे।अपरान्ह दो बजे भोजन पश्चात जिले के लेमरु मे आयोजित महिला कांग्रेस के सम्मेलन मे शामिल हुए।जिसमे डॉ.महंत समेत तमाम आमंत्रित अथितियों ने अपना सारगर्भित संबोधन दिया। इस सम्मेलन मे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लेमरु को उप तहसील बनाने की घोषणा की जिसका करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए मंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। सम्मेलन मे कोरबा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ऊषा तिवारी,शहर अध्यक्ष सपना चौहान,पीसीसी सदस्य व सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई,राजीव गांधी संगठन की अध्यक्ष सुनीता तिग्गा की प्रमुख तौर पर उपस्थिति सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम से लौटकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त खान साहब के निवास पहुँचे और उनका आतिथ्य स्वीकर करते हुए अपनी शुभेच्छा दी।13 अक्टूबर को डॉ. महंत के सभी कार्यक्रमों मे उनके अभिन्न कांग्रेसी नेता लगातार साथ मे बने रहे।

