चंद्रपूर– चंद्रपुर से लगा चंदली ग्राम पंचायत जहां पर की ग्राम पंचायत के सचिव का नियमित चंदली में नहीं आने से लोग इन दिनों परेशान हैं /सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंदली का सचिव नियमित मुख्यालय में नही रहता है। जो कि दूसरे गांव से यहां पर सचिव के पद पर आश्रित है। मगर उसका मुख्यालय में नहीं रहना और रोजाना चंदली में अनुपस्थित रहना लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। चंदली के सरपंच को भी कई लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की है मगर सरपंच भी मौन स्थिति में दिखाई पड़ रहे हैं/ चंदली के सभी ग्रामीण का मानना है कि चंदली सचिव आलेख सिदार मुख्यालय में नहीं रहताहै जिस कारण यहां की जनता परेशान रहती है। (इस विषय पर जब हमने जनपद पंचायत सी ई ओ श्री नायक जी से संपर्क किया तो उन्होंने हमको जांच करके उक्त सचिव के ऊपर कार्यवाही करते हुए उनको मुख्यालय में रहने का आदेश दिया जाएगा ऐसा सी ईओ साहब का कहना था/)

