रायगढ़ । आज दिनांक 17.10.2022 को #तमनार पुलिस द्वारा लाइनमेन रमाशंकर पाण्डेय से गाली गलौच मारपीट कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले आरोपित – विश्वास पटनायक उर्फ गुड्डन एवं विनायक पटनायक उर्फ टिक्कु निवासी पटनायक मोहल्ला, थाना तमनार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर JMFC घरघोड़ा न्यायालय रिमांड पर भेजा गया, जहां से माननीय न्यायाधीश द्वारा दोनों आरोपियो का जेल वारंट जारी किया गया है ।
घटना के संबंध में लाइनमेन रमाशंकर पाण्डेय (46 वर्ष) दिनांक 12.10.2022 को थाना तमनार में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि यह छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल वितरण केन्द्र तमनार में लाईनमेन के पद पर कार्यरत है । दिनांक 12.10.2022 के दोपहर लगभग 01.30 बजे तमनार बस स्टेण्ड पटनायक मेडिकल स्टोर की लाईन विच्छेदन की कार्यवाही करने के लिये अपने स्टाफ के साथ गया था । जहां विद्युत मीटर के बकाया रकम पटाने कहने पर विश्वास पटनायक एवं विनायक पटनायक गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट कर शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न कर विद्युत विच्छेदन के कार्य रोक दिये । रमाशंकर पाण्डेय के आवेदन पर थाना तमनार में अप.क्र. 327//2022 धारा 294,506,186,353,332,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरम्यान आरोपी विश्वास पटनायक उर्फ गुड्डन पिता विजय शंकर उम्र 44 साल निवासी तमनार एवं विनायक पटनायक उर्फ टिक्कु पिता अश्वनी कुमार पटनायक उम्र 35 साल निवासी पटनायक मोहल्ला थाना तमनार को आज दिनांक 17.10.2022 को तमनार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । तमनार पुलिस द्वारा पूर्व में भी आरोपी विश्वास पटनायक तथा विनायक पटनायक पर शांति भंग की अंदेशा पर प्रतिंबधात्मक कार्यवाही किया गया है । इसके अलावा आरोपियों को मारपीट एवं आचार संहिता का उलन्घन करते हुये धारा 144 CrPC का पालन नहीं करने के आपराधिक मामलों में तमनार पुलिस द्वारा चालान किया गया था ।


