पत्थलगांव । पत्थलगांव में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष पर नगर में घोष वादन के साथ “पथ संचलन” किया गया। जिसमें पत्थलगांव शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र समेत स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारीगण इस पथ संचलन में कदम से कदम मिलाकर दंड लिए सैकड़ों की संख्या में शामिल रहे।
एवं विद्यालय के छोटे छोटे बच्चे भी भारी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान सेवा भारती कन्या छात्रावास की बहनों और जगह–जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। यह पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से प्रारंभ होते हुए शहर के तीनों मुख्य मार्गो में भ्रमण कर जशपुर रोड स्थित मैरिज गार्डन में पथ संचलन का समापन किया गया। जिसके पश्चात बौद्धिक उद्दबोधन और संघ की प्रार्थना कर स्वयं सेवकों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना सन 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। इसी उपलक्ष्य में पत्थलगांव के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष शहर में पथ संचलन किया जाता है। स्वयंसेवकों द्वारा लगातार सामाजिक,धार्मिक सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। और वर्ष में अनेकों बार कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
इस दौरान पथ संचलन में जिला संघ संचालक मुरारीलाल अग्रवाल , सुनील अग्रवाल , ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल सतीश मिश्रा, अंकित बंसल , अवधेश गुप्ता, आयुष बंसल, आदित्य मिश्रा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य संतोष पाढ़ी, सुरेंद्र बेसरा,पवन अग्रवाल समेत सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नवपदस्थ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुजूर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी हरीश पाटिल के नेतृत्व में पत्थलगांव पुलिसबल पथ संचलन के दौरान मुस्तैद रही।


