
रांची आगरा की टिकट कटा कर आयुक्त को सौंपी
रायगढ़ :- निगम प्रशासन द्वारा हिंदुओ के आराध्य बजरंग बली को नोटिस काटने के मामले में भाजपा का गुस्सा नही थमने का नाम नहीं ले रहा l जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल निगम गया और आयुक्त को मानसिक स्थिति सुधारने के लिए आगरा रांची जाने की सलाह दी l भाजपा कार्यकर्ताओं ने बकायदा इसके लिए जाने का टिकट भी सौंपा l कार्यालय में जमकर नारेबाजी भी की l भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस हिंदुओ के आराध्य से नफरत करती है l हिंदूओ के अराध्य के लिए कांग्रेस मुंह में राम बगल में छुरी रखती है l बजरंग बली के मुद्दे में आम जनमानस में आए उबाल देखते हुए कांग्रेस बैक फुट में आई और अपना मुंह छुपा रही है l कौहाकुंडा में भगवान शिव को काटे गए नोटिस का स्मरण दिलाते हुए भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा इस गलती से भी प्रशासन ने कोई सिख नही ली और पुनः ऐसी गलतियां दोहराई जा रही है l हिंदुओ के लिए भगवान राजनीति नहीं बल्कि आस्था का विषय है l भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदुओ के देवताओं से नफरत करने का आरोप भी लगाया l निगम प्रशासन भाजपा नेताओं के तेवर को देख सकते में आ गया l भाजपा ने कहा इस अपमान हेतु दोषी पर कार्यवाही की जाए l दोषियों को नोटिस काटने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा यह केवल दोषियों को बचाने की कवायद है l इस दौरान
जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,कौशलेष मिश्रा,महेश कंकरवाल शीनू राव,अशोक यादव,दिबेश सोलंकी,मनीष शर्मा,राघवन सिंह,खुलू सारथी,ज्ञानेश्वर सिंह,डिग्रीलाल साहू,रंजू संजय,ओंकार तिवारी,मीतेश शर्मा,निरंजन साहू,अधीश रतेरिया, आकाश शर्मा,निकुंज शर्मा,हेमकांत साहू, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे l


