पत्थलगांव । सेन्ट जेवियर्स माध्यमिक शाला में छात्र छत्राओ को जाति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक सह कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राम पुकार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हुए । इस दौरान मंच में छात्र-छात्राओं तथा शाला प्रबंधन के द्वारा फुल माला फूल गुच्छा देकर उनका भव्य स्वागत किया गया । तत्पश्चात छत्तीसगढ़ी संगीत पर आधारित मोर गांव सुघ्घर छत्तीसगढ़ के माटी की धून पर बालिकाओं द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी की गई. बालिकाओं द्वारा मनोहारी प्रस्तुति से लोगों ने तालियां बजाने को मजबूर हो गए ।

इस दौरान विधायक श्री सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मुझे एवं मेरे सहयोग के लिए चार विधायक तथा 2 आईएएस के साथ हमने झारखंड, तेलंगाना, उड़ीसा एवं अन्य प्रांतों में जा जाकर हमने जातियों के बारे में सर्वे किया तथा समझा एवं अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी , जिसके आधार पर आज शाला में ही जाति प्रमाण वितरण का कार्य पूर्ण हो पा रहा है. आगे हमने सरकार से अनुमोदन किए हैं की स्थायी प्रमाण पत्र भी प्रमाणित किया जाए, जिसमें गांव की बालक बालिकाएं को जाती प्रमाण पत्र से मिलने वाली सुविधा प्राप्त होगी अंत मे उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिका शाला प्रबंधन को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी । वही बालिका ,बालकों को मन लगाकर पढ़ने व आईएएस ,आईपीएस उच्च श्रेणी को प्राप्त करने के किए शुभकामनाएं दिया । इस कार्यक्रम में स्कूली 27 बालक बालिकाएं को विधायक श्री सिंह के हाथों जाति प्रमाण पत्र वितरण किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौ सेवा आयोग के सदस्य चन्दशेखर त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ल, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया, बीईओ धनीराम भगत, संकुल प्रभारी धन्नू राम यादव, दयाल गुरुजी समेत बालक बालिकाओं के अभिभावक शाला प्रबंधन के सभी कर्मचारीगण शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे ।


