पत्थलगांव. प्रदेश की मुखिया भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में गोठान का निर्माण किया गया है परंपरा केअनुसार दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा आता है लेकिन सूर्य ग्रहण के कारण एक दिन बढ़ गया इस दिन खासकर गौ पालक गौ माता बैल बछड़ा सभी को बहुत ही श्रद्धा पूर्वक नहला कर साफ सफाई कर पैर धोकर भारी श्रद्धा सुमन फूल माला धूप दीप आरती दिखाकर श्री कृष्णा गोवर्धन गिरिराज जी की पूजा अर्चना किया जाता है तत्पश्चात गौ माताओं को खिचड़ी खिलाई जाती है इस पवन शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत खूंटा पानी मैं गोवर्धन पूजा की आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री राम पुकार सिंह कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं प्रदेश कांग्रेश महामंत्री श्रीमती आरती सिह इस शुभ अवसर पर श्री कृष्णा गोवर्धन गिरिराज जी का विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर गौ माता की भी पूजा अर्चना कर गौ माता को चना गुड़ उड़द से बने अपने हाथों से खिचड़ी पूरी केला खिलाई प्रदेश खुशहाली तथा सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा इस मौके पर श्री सिंह ने कहा हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है हमारा छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा धान फसल की उत्पादन (पैदावार) करता है इसलिए छत्तीसगढ़ को धान की कटोरा भी कहा जाता है मैं क्षेत्रीय विधायक होने के साथ किसान भी हूं गांव देहात गरीब मजदूर किसान से जुड़ा हूं गौ सेवा के बारे में भली भांति जानता हूं भूपेश बघेल सरकार हमारी छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप योजनाओं को नई दिशा दी है उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं गौमाता पूजनीय है अंत में उन्होंने कहा दीपावली गोवर्धन पूजा भाई दूज की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं । आरती सिंह ने कहा गौ माता की हमारे कृषि प्रधान देश में बहुत ही महत्वपूर्ण है बच्चे का जन्म होता है तब पहले शिशु को मां के दूध से पहले गाय की दूध पिलाई जाती है इसलिए गाय को गौ माता कहा जाता है पौराणिक कथा में कहा गया है की गाय के गोबर से घर आंगन की लिपाई करने से शुद्ध हो जाती है किसी भी पूजा अनुष्ठान करने से पहले गोबर पानी से शुद्ध किया जाता है गाय हमारी जीवन में बहुत ही उपयोगी है छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों एवं गोपालको के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना लागू कर आर्थिक लाभ बढ़ाया है ।

पूर्व वीडीसी प्रवीण शर्मा सरपंच पंच गण राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्य महिला समूह के सदस्य गण भारी संख्या में ग्रामीण जन शामिल रहे। ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल एवं सरपंच सेलेस्टीना एकका ने बहना टांगर गोठान में पूजा अर्चना के पश्चात श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की गौ माता की पूजा एवं सेवा मैं खुद भी करता हूं मेरे घर में 40 45 गाय बछड़ा बछिया मिलाकर हैं जिसकी सेवा करते आ रहे हैं ।

आज से पहले किसान खेती हल चलाकर फसल उगाता था हल के लिए बैल जोड़ी होना आवश्यक होती है अब फसल के लिए गोबर खाद बहुत ही महत्वपूर्ण है फसल पर गोबर खाद नहीं देने पर उनकी उत्पादन अच्छी नहीं हो पाती है मैं भी खेती किसानी से जुड़ा हुआ हूं हमारा प्रदेश अन्नदाता किसानों की प्रदेश है एवं भूपेश सरकार की जमकर सराहना की। पत्थलगांव एवं तिलडेगा गोठान में जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया तथा वरिष्ठ कांग्रेसी अतुल त्रिपाठी सरपंच इंदुमती सिदार उपसरपंच पूनम अम्बस्थ गोठान मे श्री कृष्ण भगवान गोवर्धन गिरिराज जी का पूजा अर्चना करते गौ माता की चरण धोकर फूल माला आरती धूप दिखाकर विधि विधान पूर्वक पूजा की गई इस मौके नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी पार्षद सतीश अग्रवाल पाकर दखल गोटिया धन सिंह गांव उपसरपंच खुलेश्वर यादव घनश्याम सिदार नागरिक गण राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष सदस्य सरपंच इस अवसर पर मौजूद रहे सभी ने गौ माता का विधि-विधान पूर्वक पूजा करके खिचड़ी खिलाया ।

