रायगढ़। राष्ट्रीय बजरंग दल अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला राजगढ़ और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा मंदिर परिसर के आसपास शराब दुकान और मांस मटन की दुकान को धार्मिक स्थल से दूर हटाने की मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। गुरुवार दोपहर दर्जनों की संख्या में दोनों ही दल के कार्यकर्ता निगम पहुंचकर धार्मिक स्थल से 100 मीटर दूर मांस मटन व मदिरा की दुकानों को रखने की मांग की है।
निगम आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर मंदिरों के आसपास मटन चिकन की दुकान है लगाई जा रही है जिससे वहां पूजा पाठ करने आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में जिंदल रोड स्थित गोरखा में हनुमान मंदिर के महज 30 मीटर की दूरी पर ही मास मटन की दुकान होने की बात बतलाई गई है। निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर उन्होंने मंदिर परिसर से 100 मीटर दूर मांस मटन और मदिरा की दुकानें संचालित करने स्थानीय प्रशासन को आदेशित करने की मांग की है।जिससे हिंदुओं की आस्था को ठेस ना पहुंचे


