
बरमकेला. बरमकेला ब्लॉक मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर कि दुरी पर स्तिथ ग्राम पंचायत खैरगढ़ी मे अलेख महिमा महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमे अलेख महिमा आश्रम बाबा मठ ओड़िसा प्रकाशपुर से बाबा को पालकी कि सवारी मे अपने कंधे मे उठाकर लगभग सैकड़ो कि संख्या मे पैदल खाली पैर चलते हुए कार्यक्रम को लाया गया जिसमे ग्रामीणों ने बाबा के दर्शन हेतु घर के द्वार पर रंगोली, एवं दीप प्रजवलित कर स्वागत करते हुए दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी जिससे बाबा वीरेंद्र ने सभी के प्रेम आदर्शो से गदगद हो उठे तथा सुख समृद्धि हेतु सभी को आशीर्वाद प्रदान किए। बतादे कि आज भी लोगों मे बाबाओं के प्रति आस्था जगी हुई है, भक्तों मे काफ़ी उत्साह देखने को मिला यह बाबा वीरेंद्र दास एक सिद्ध पुरुष जाने जाते हैं, लोगों का मानना है कि इनके दर्शन मात्र से रोगियों का रोग दूर हो जाता है, लोग इन्हे दर्शन के लिए दूर दूरअंचल से आए हुए थे तथा बाबाओ के प्रवचन सुनकर मन्त्रमुग्ध हो उठे, सुबह होते ही गाँव के सभी ग्रामीण जन बाबा के आशीर्वाद लेते हुए बिदा किए जिससे सैकड़ो के संख्या मे लोगों ने बाबा को पालकी कि सवारी कर बारी बारी से कंधे मे उठाकर ओड़िसा मठ पैदल यात्रा करते हुए छोड़ने गए तथा आश्रम पहुँच कर प्रसाद स्वरुप भोजन बनाकर सभी बाबाओ को खिलाकर आशीर्वाद लिए।इस मौके पर कमल गुप्ता (सरपंच )कुरुपति गुप्ता, जयलाल गुप्ता, गुणसागर भोय, सम्पत प्रधान एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्तिथ थे।

