बहुत जल्द अन्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगी ?
मृतक और परिवार को न्याय मिलने की संभावनाएं बढ़ी
19 वर्षीय बीरू दास महंत अपने दोस्तों के साथ कोसीर घूमने आया था उसे पता नहीं था कोसीर अपने दोस्तों के साथ आना उसके जिंदगी का अंतिम दिन होगा वह 29 जून 2022 की दिन रात करीब 9 -10 बजे की रही होगी जब वह कोसीर अपने दोस्तो के साथ आया था और दो गुटों की लड़ाई की संघर्ष में वह अपनी जान गंवा बैठा आखिर कोसीर पुलिस ने अंततः 4 माह बाद अपनी पुख्ता सूत्रों से इस मामले से सम्बंधित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया ।और बहुत जल्द अन्य आरोपियों की पकड़े जाने की पुलिस के पास पुख्ता सूत्र हैं वहीं कितने और इस मामले में आरोपी है कोसीर पुलिस स्पष्ट नहीं कर रही है पर बहुत जल्द मृतक और परिवार वालों को न्याय मिलने की संभावनाएं बढ़ गई है । दो अपचारी बालकों पर भादवि की धारा 302 ,307 की मामला दर्ज कर रिमांड पर जेल भेजा गया क्या है पूरा मामला …
कोसीर । दो गुट में खूनी संघर्ष के बाद बाइक से कार को ठोकर मारने से युवक के मौत के मामले पर कोसीर पुलिस ने आधादर्जन लोगो पर हत्या और हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज किया था। विदित हो कोसीर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय ने मृतक बीरूदास पिता कांशीदास उम्र 19 वर्ष ग्राम बालपुर की 29 जुन 2022 को सारंगढ अस्पताल मर इलाज के दौरान मौत पर मर्ग कायम किया गया था।
जहां जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक बीरूदास की मृत्यु सीएचसी सारंगढ में ईलाज के दौरान 29-06-22 को हुआ है। सारंगढ़ पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया था । रिपोर्ट में बीरूदास की मृत्यु सिर में गम्भीर चोट की वजह से होने का उल्लेख है। गुटबाजी की वजह से मारपीट में कई युवक घायल हो गए थे जिन्होंने पुलिस को बताया घटना के 08-10 दिन पहले ग्राम सिंघनपुर के दो लडके मोटर सायकल पर एक लड़की के साथ कोसीर तरफ जा रहे थे जिन्हें ग्राम रक्सा का बंटी उर्फ सूर्या भारद्वाज और उसके दोस्त देखे थे । उसी दौरान लड़कों में बहस झगड़ा हुआ था । ततपश्चात 29-06-22 को बंटी अपने साथी तिलकू उर्फ उमेश साहू के साथ कोसीर गुरूजी कम्पलेक्स के पास सेलून में बाल कटवाने गया था, जहां सिंघनपुर के वहीं दोनों लडके बंटी को पहचानकर पुरानी घटना को लेकर गाली गलौज करने लगे और अपने साथियों को मोबाइल पर कॉल कर बुलाये । झगड़ा बढ़ता देख बंटी भी अपने और साथियों को कॉल कर मौके पर बुलाया । कुछ लोग झगड़ा को शांत कराये जिसके बाद मारपीट करने वाले चिंकी ऊर्फ प्रशांत वेगनआर क्रं0 सीजी 13 एबी 1991 में रक्शा जा रहे बंटी और उसके साथियों का पीछा कर उनके मोटर सायकल को डंडा से मारे और उनका पीछा कर रक्सा पहुंचे, जहां मुक्तिधाम के पास रात्रि करीब 9 बजे बंटी और उसके साथियों को जान से मारने के लिये चिंकी ऊर्फ प्रशांत अपने वेगनआर को उनके उपर चढा दिया। वेगन आर की ठोकर से बीरूदास महंत, लोकेश बनज , विजय राव, प्रवीण श्रीवास घायल हो गये थे तथा उनका मोटर सायकल पैशन प्रो क्षतिग्रस्त हो गया, घायलों को डायल 112 द्वारा सीएचसी सारगढ; ले जाकर भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज दौरान बीरूदास महंत की ईलाज के दौरान रात्रि मौत हो गया । आरोपियों पर धारा 302, 307, 34 आई पीसी के तहत अपराध पंजीबद्घ किया गया था । कोसीर पुलिस आरोपियों को धर दबोचने के लिए उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पर पता नहीं चल सका था । आखिर कार कोसीर पुलिस ने दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है । वही अन्य आरोपियों की पुख्ता सूत्रों से पकड़े जाने की खबर है ।वही अब बीरू दास के परिवार वालों को न्याय मिलने की संम्भावनाएँ बढ़ गई है ।


