पत्थलगांव । सूर्य उपासना व लोकआस्था का महापर्व छठ रविवार की शाम क्षेत्र के विभिन्न तलाब, जलाशय में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पू CVजा की शुरूआत की। इससे पूर्व भोजपुरी समाज के सैंकड़ो लोगों ने डाला,दउरा के साथ एक साथ गाड़ी व माथे पर लेकर पूरन तालाब छठ घाट पहुंचे । इस दौरान छठ गीतों के मधुर गीतों पर झूमते गाते लोग व्रतियों साथ चल रहे थे । पूरन तालाब छठ घाट पर महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। घाट पर मेले जैसे माहौल दिखाई दिया। महिलाओं ने सूर्य भगवान से पति की दीर्घायु के साथ धन-धान्य व जीवन में सुख की मनोकामना की। नहाय खाय की परंपरा के साथ छठ पूजा की शुरूआत की गई। शुक्रवार को नहाय खाय से छठ व्रतियों ने सुबह स्नान कर आहार ग्रहण किया, जिसके बाद रविवार की शाम को सूर्यास्त के समय पुरन तालाब, प्रेम नगर, किलकिला, गाला, बागबहार, कोतबा के सती घाट, असुरबन्द तालाब पर स्नान कर सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य देकर पूजा की शुरूआत की। जिसके बाद सोमवार को उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजन विधि को पूरा करेंगी।


महिलाओं की आस्था है कि इस पूजा से सूर्य भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है। सूर्य देव की उपासना से धन, मनवांक्षित पति, पुत्र व सुख की प्राप्ति होती है। छठ घाट पर डीजे पर छठ गीतों की धुन भी बजती रही। घाट पर महिलाओं के साथ परिवार के सदस्य व पास पड़ोस के लोग छठ पूजा देखी। सोमवार को सूर्योदय के साथ पुन: घाट पर स्नान कर किनारे ही पूजन विधि को पूरा कर महिलाएं पारन करेंगी। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पत्थलगांव पुलिस की भी तैनात किया गया था। भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, छठ पूजा समिति के अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने बताया कि छठ पूजा को लेकर घर के सदस्यों में काफी उत्साह है। घर से घाट तक श्रद्धालुओं ने सिर पर पूजा के सामान लेकर श्रद्धा भाव से पहुंचे। इस बार पत्थलगांव में छठ पूजा को लेकर पूरे शहर व घाट को दुल्हन कि तरह साजाया गया । पुरानीबस्ती जाने वाली सड़क में भगावन सूर्य का भव्य मंडप बानाया गया । वही जगह- जगह तोरण द्वारा व बैनर पोस्टर से पूरा शहर को पाट दिया गया । उन्होंने बताया कि छठ घाट में तालाब के बीच में भगवान का भास्कर का फोटो लगाया गया जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा है । जहां युवक युवतियों ने फ़ोटो लेने के लिए होड़ लगी हुई थी ।
छठ पूजा के सांध्य अर्घ्य से पूर्व भोजपुरी समाज ने निकाली शहर में रैली, किया हनुमान पाठ
पत्थलगांव । छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को सूर्य भगवान को सांध्य अर्घ्य देने से पहले भोजपुरी समाज के युवाओं में नगर में भव्य रैली निकाली,इस दौरान जय छठी मैया का उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। रैली में भोजपुरी समाज के सैकड़ों युवा गेरुआ गमछा पहने, बाइक एवं कार में सूर्य भगवान के प्रतीक स्वरूप गेरुआ झंडा लगाए वाहनों के काफिले में छठी मैया के भजनों के साथ शहर की गलियों पर जब गुजरने का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पत्थलगांव शहर की तीनों प्रमुख सड़कों से होकर यह रैली पुरानी बस्ती प्रेम नगर छठ घाट पहुंची इसके उपरांत पूरन तालाब स्थित छठ घाट पहुंचकर वहां मौजूद श्री हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष हनुमान पाठ कर रैली का समापन किया गया l

