पत्थलगांव. पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमरगी ( बी) मैं लगभग 26लाख 54 हजार की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री राम पुकार सिंह ठाकुर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह की कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम वासियों ने गर्मजोशी से जोशीले आवाज में श्री राम पुकार सिंह जिंदाबाद आरती सिह जिंदाबाद गगनभेदी नारा लगाते हुए फूल माला फुल गुच्छा देकर जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा छत्तीसगढ़ सरकार लगातार विकास के कार्यों में अग्रसर है भूपेश सरकार गांव गांव तक विकास की गंगा बहा रही है तथा सर्वजनिक भवन सामाजिक भवन एवं मंच छज्जा समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है तथा सीसी रोड पुलिया शिक्षा के क्षेत्र में भी हमेशा अग्रणी है सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है तथा छत्तीसगढ़ की सरकार अन्नदाताओ को ध्यान में रखकर 1 नवंबर को धान खरीदने का शुभारंभ किया है ।

श्रीमती आरती सिंह ने कहा भूपेश सरकार जन जन तक जनकल्याणकारी महत्वाकांक्षी योजना को शहर से लेकर गांव के अंतिम छोर तक पहुंचा रही है चिकित्सा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजना लागू कर आम जनों तक सुविधा उपलब्ध कराने में भूपेश सरकार अग्रणी रही हैं हॉट बाजार मेडिकल सुविधा धन्वतरि मेडिकल का उपलब्ध मोबाइल यूनिट चिकित्सा उपलब्ध कराना आयुष्मान कार्ड की माध्यम से इलाज की सुविधा आयुष्मान कार्ड नहीं होने पर राशन कार्ड मैं भी इलाज जारी किया जा रहा है तथा सभी स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड लागू कर इलाज जारी किया गया है ऐसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं भूपेश सरकार सरकार चला रही है कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल उपाध्यक्ष जगरनाथ गुप्ता पूर्व बीडीस प्रवीण शर्मा सरपंच काशी प्रसाद पैकरा आनंद फरहा महेंद्र यादव पिंटू जयसवाल जनपद सीईओ संजय सिंह थाना प्रभारी वंश नारायण प्रेमचंद गुप्ता एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन शामिल रहे.

