पत्थलगांव– पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तमता की सैकड़ों किसान मंगलवार1 नवम्बर को सुबह लगभग 10:00 बजे तमता धान खरीदी केंद्र अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों की किसान अपनी मांग को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल को अपने साथ लेकर सीधे सम्मानीय विधायक श्री रामपुकार सिंह कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त के निवास पहुंचे। तमता उपार्जन धान खरीदी केंद्र में कार्यरत हजारी नागवंशी को स्थानांतरण किऐ जाने को लेकर वस्तु स्थिति से किसानों ने अवगत कराते मांग रखी की प्रबंधक हजारी प्रसाद नागवंशी को तमता धान खरीदी केंद्र मैं रखा जाए। विधायक श्री रामपुकार सिह जी ने अपने घर में 200 किसानो की समस्या को सुनकर तत्काल जशपुर जिला कलेक्टर रवि मित्तल से फोन में बातचीत की कलेक्टर रवि मित्तल ने तत्काल विधायक श्री राम पुकार सिंह की बातों को गंभीरता से लेते हुए हजारी नागवंशी को फिर से तमता उपार्जन धान केंद्र का प्रबंधक नियुक्त किया कलेक्टर रवि मित्तल की इस कार्रवाई से प्रसन्न सभी किसानों ने राम पुकार सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए और कलेक्टर महोदय को धन्यवाद दिया तत्पश्चात तमता में धान उपार्जन केंद्र में आज उद्घाटन के अवसर पर आतिशबाजी करते हुए उत्साहित किसानो ने श्री राम पुकार सिंह जिंदाबाद हमारा विधायक कैसा हो राम पुकार जैसा हो एवं ब्लॉक अध्यक्ष कैसा हो हर गोविंद अग्रवाल जैसा हो कांग्रेस सरकार जिंदाबाद जोर शोर से नारा लगाते हुए मिठाई बाटी और खुशी का इजहार किया

